बाराबंकी । उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण रविवार को बाराबंकी जिले की रामनगर तहसील के लोधेश्वर महादेवा धाम में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पहुंचे। उन्होंने पत्नी के साथ महादेवा में दर्शन कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान एडीजी प्रवीण कुमार भी साथ रहे।
अखिल तिवारी विधि विधान से पूजा अर्चना कराई
मंदिर पुजारी आदित्य तिवारी ने वह अखिल तिवारी विधि विधान से पूजा अर्चना कराई। मंदिर परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग, यातायात नियंत्रण और प्रवेश-निकास की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई।
देर रात तक मंदिर में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा
महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की उपस्थिति से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। देर रात तक मंदिर में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। करीब तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर मनवांछित फल की कामना की। इस मौके पर जिलाधिकारी शशांक कुमार त्रिपाठी पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
