फर्रुखाबादफर्रुखाबाद जिले के कंपिल कस्बे में दुष्कर्म के आरोपियों के अतिक्रमण पर मंगलवार सुबह प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

तीन युवकों ने किशोरी के साथ किया था दुष्कर्म

बताया गया कि पांच माह पूर्व कंपिल के एक कोचिंग सेंटर में तीन युवकों—अनस, सलमान और शिबू—पर एक किशोरी को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगा था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

परिजनों ने अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई की थी मांग

परिजनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आरोपियों के अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग की थी। सोमवार शाम राजस्व विभाग की टीम ने पूर्व में जारी नोटिस के आधार पर अतिक्रमण की नापजोख की और कब्जाधारियों को दुकान खाली करने के निर्देश दिए।मंगलवार सुबह प्रशासन बुलडोजर लेकर पहुंचा और आंशिक तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। हालांकि बाद में उच्च अधिकारियों के निर्देश पर फिलहाल कार्रवाई रोक दी गई। मौके पर बुलडोजर खड़ा है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़े : विदाई से पहले खुला राज, दूल्हा निकला किन्नर — बारात में मचा हड़कंप

यह भी पढ़े : हाईवे पर दिनदहाड़े वकील की हत्या: शोएब किदवई उर्फ बॉबी मर्डर केस में 5 टीमें जांच में जुटीं

यह भी पढ़े : बुंदेलखंड की सियासत में भूचाल: नसीमुद्दीन की एंट्री से सपा को नई धार

यह भी पढ़े : फैक्ट्री बनी मौत का कुआं, खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में आग का तांडव, सात श्रमिक जिंदा जले

यह भी पढ़े : योगी का विपक्ष पर तीखा हमला: “उपद्रव प्रदेश से उत्सव प्रदेश बना उत्तर प्रदेश”

यह भी पढ़े : CBSE बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, 10वीं में दो बार एग्जाम का बड़ा फैसला और सख्त नियम लागू

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *