नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) समेत देश की 10 प्रमुख केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने 12 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है। यह हड़ताल भारत–अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते, केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों और नए श्रम कानूनों के विरोध में बुलाई गई है।ट्रेड यूनियनों का आरोप है कि मौजूदा नीतियां “श्रमिक विरोधी, किसान विरोधी और निगम समर्थक” हैं। हड़ताल को कृषि श्रमिक संगठनों, छात्र और युवा संगठनों सहित कई सामाजिक समूहों का समर्थन मिला है।

किन संगठनों ने बुलाया बंद?

10 सेंट्रल ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने इस हड़ताल का आह्वान किया है। इनमें शामिल हैं:AITUC, INTUC, CITU, HMS, TUCC, SEWA, AIUTUC, AICCTU सहित अन्य श्रमिक संगठन।संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने भी बंद का समर्थन करते हुए एमजीएनआरईजीए को मजबूत करने और कृषि से जुड़े कानूनों में बदलाव की मांग उठाई है।

भारत बंद क्यों बुलाया गया?

हड़ताल के प्रमुख मुद्दे:चार नए श्रम संहिताएं (Labour Codes) ,प्रस्तावित बिजली विधेयक 2025, बीज विधेयक 2025, वीबी-जी रैम जी अधिनियम 2025, हालिया मुक्त व्यापार समझौते (FTA), संगठनों का कहना है कि ये नीतियां निजीकरण को बढ़ावा देती हैं और किसानों व श्रमिकों के हितों के खिलाफ हैं।

किन सेवाओं पर पड़ सकता है असर?

बस, ऑटो और ट्रक यूनियनों के समर्थन के चलते कई राज्यों में सार्वजनिक और निजी परिवहन प्रभावित हो सकता है। महानगरों में ट्रैफिक जाम और सेवाओं में बाधा की आशंका है।कई बैंक यूनियनों के समर्थन के कारण सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में काउंटर सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

चेक क्लीयरेंस में देरी संभव

हालांकि बैंक पूरी तरह बंद नहीं होंगे

ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम सेवाएं सामान्य रहेंगी

बाजार और व्यापार

कुछ व्यापारिक संगठनों ने नैतिक समर्थन दिया है। थोक और खुदरा बाजार आंशिक या पूर्ण रूप से बंद रह सकते हैं।

सरकारी कार्यालय

ट्रेड यूनियन प्रभाव वाले विभागों में कर्मचारियों की उपस्थिति कम रह सकती है, जिससे कामकाज धीमा पड़ सकता है।

स्कूल–कॉलेज

कुछ जिलों में प्रशासन एहतियातन छुट्टी घोषित कर सकता है, विशेषकर जहां परिवहन प्रभावित होने की संभावना है।

कौन-सी सेवाएं रहेंगी सामान्य?

एंबुलेंस और अस्पताल सेवाएं

दमकल विभाग

हवाई यात्रा और एयरपोर्ट संचालन

डिजिटल बैंकिंग और एटीएम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *