लखनऊ। प्रदेश पीएसी की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से आज एडीजी पीएसी डॉ. रामकृष्ण स्वर्णकार की अध्यक्षता में मुख्यालय सभागार में उच्चस्तरीय समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में समस्त आईजी पीएसी जोन एवं डीआईजी सेक्टर्स ने सहभागिता की और विभिन्न प्रशासनिक, प्रशिक्षण एवं निर्माण संबंधी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

इन बिंदुओं पर हुई गहन समीक्षा

बैठक के दौरान—समस्त कार्मिकों के वार्षिक मन्तव्य एवं गोपनीय प्रविष्टियों की स्थिति, पत्रावलियों के बीडिंग आउट की प्रगति, वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं फायरिंग अभ्यास, प्रशिक्षण कार्यक्रमों की गुणवत्ता एवं अद्यतन स्थिति, पूर्व में जारी परिपत्रों एवं निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा, लंबित विभागीय कार्यवाही एवं दण्ड प्रक्रिया, शाखाओं के मासिक निरीक्षण की स्थिति, चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति एवं बजट व्यय ,इन सभी विषयों पर विस्तार से रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और बिंदुवार समीक्षा की गई।

पारदर्शिता एवं तकनीकी मानकों के पालन पर विशेष जोर

इस अवसर पर किरीट राठौड, डीआईजी लखनऊ अनुभाग द्वारा भवन निर्माण कार्यों की निगरानी, गुणवत्ता नियंत्रण, समयबद्धता एवं बजट उपयोगिता के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। उन्होंने निर्माण कार्यों में पारदर्शिता एवं तकनीकी मानकों के पालन पर विशेष जोर दिया।

एडीजी के सख्त निर्देश

समीक्षा के उपरांत एडीजी पीएसी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि—

लंबित मामलों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

विभागीय कार्यवाही में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखी जाए।

प्रशिक्षण एवं फायरिंग अभ्यास को नियमित एवं प्रभावी बनाया जाए।

निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए।

प्रत्येक अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन सुनिश्चित करें

उन्होंने कहा कि पीएसी की कार्यकुशलता सीधे तौर पर प्रदेश की कानून-व्यवस्था से जुड़ी है, इसलिए प्रत्येक अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन सुनिश्चित करें।बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक “पी” एवं मुख्यालय, सेनानायक 35वीं वाहिनी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : तंगहाली की मार: अमांपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सन्नाटा

यह भी पढ़े : शादी के 24 घंटे बाद दूल्हा लापता! डांसर संग फरार होने से अलीगढ़ में सनसनी, ब्लैकमेलिंग के आरोप

यह भी पढ़े: बीएचयू में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप, बिरला हॉस्टल के बाहर छात्र पर 4 राउंड गोलीबारी

यह भी पढ़े : नौ साल बाद मुस्कुराए शिक्षामित्र: विधानसभा में सीएम की घोषणा से मानदेय लगभग दोगुना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *