लखनऊ । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान सोमवार को नकल और सॉल्वर गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। अंग्रेजी और जीव विज्ञान की परीक्षा में तीन सॉल्वर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी के खिलाफ संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
गाजीपुर में प्रधानाचार्य समेत दो गिरफ्तार
Ghazipur जिले के करूवी बहलोलपुर स्थित भगेलूदास इंटर कॉलेज में हाईस्कूल अंग्रेजी परीक्षा के दौरान सॉल्वर बैठाए जाने की सूचना पर Uttar Pradesh Special Task Force (एसटीएफ) वाराणसी की टीम ने छापेमारी की।
वह तीन दिनों से परीक्षा दे रहा था
एसटीएफ निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के अनुसार, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के साथ की गई जांच में कक्ष संख्या 12 में एक परीक्षार्थी की जगह शिवम यादव (22) परीक्षा देता मिला। वह मऊ जिले के सरायलखंसी क्षेत्र का निवासी है। पूछताछ में उसने बताया कि कॉलेज के प्रधानाचार्य विंध्याचल यादव की मिलीभगत से वह तीन दिनों से परीक्षा दे रहा था। इसके लिए 40 हजार रुपये तय हुए थे।इस मामले में सॉल्वर शिवम यादव और प्रधानाचार्य विंध्याचल यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।
आजमगढ़ में रिश्तेदार बना सॉल्वर
Azamgarh के उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज, कोयलसा में हाईस्कूल अंग्रेजी परीक्षा के दौरान पंकज कुमार सिंह (22) को पकड़ा गया। वह सम्मोपुर थाना सिधारी क्षेत्र का निवासी है और असली परीक्षार्थी का रिश्तेदार बताया गया है। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर अतलिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
जौनपुर में जीव विज्ञान परीक्षा में पकड़ाया सॉल्वर
Jaunpur जिले के मछलीशहर स्थित नरेंद्र बहादुर इंटर कॉलेज, घघरिया केंद्र पर इंटरमीडिएट की जीव विज्ञान परीक्षा में साहस यादव को पकड़ा गया। वह सिकरारा थाना क्षेत्र का रहने वाला है और अपने रिश्तेदार की जगह परीक्षा दे रहा था। सचल दल ने उसे हिरासत में लेकर पुलिस को सौंप दिया।
जांच जारी
तीनों मामलों में पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिक्षा विभाग और प्रशासन ने साफ किया है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े : तंगहाली की मार: अमांपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सन्नाटा
यह भी पढ़े: बीएचयू में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप, बिरला हॉस्टल के बाहर छात्र पर 4 राउंड गोलीबारी
यह भी पढ़े : नौ साल बाद मुस्कुराए शिक्षामित्र: विधानसभा में सीएम की घोषणा से मानदेय लगभग दोगुना
