प्रयागराज। माघी पूर्णिमा के अवसर पर संगम तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार तड़के से ही गंगा घाटों पर आस्था का सैलाब देखने को मिला। संगम नोज पर सुबह होते ही स्नानार्थियों की कतारें लग गईं और श्रद्धालु गंगा-यमुना व अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी में पुण्य स्नान कर रहे हैं।
इसी स्नान के साथ पूर्ण हो जाएगा एक माह का कल्पवास
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब पांच बजे से ही स्नान के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु संगम की ओर बढ़ने लगे थे। सुबह छह बजे तक लाखों लोग संगम में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ प्राप्त कर चुके थे।माघ मेले के पांचवें स्नान पर्व माघी पूर्णिमा पर श्रद्धालु शुभ मुहूर्त में स्नान कर रहे हैं। यह मुहूर्त सुबह से देर रात तक रहेगा। पूर्णिमा स्नान के साथ ही एक माह से कल्पवास कर रहे श्रद्धालुओं का संकल्प भी पूर्ण हो जाएगा और वे संगम की रेती लेकर अपने घरों की ओर रवाना होंगे। वहीं, जिन श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति से कल्पवास शुरू किया है, वे सोमवार के बाद भी गंगा तट पर रहकर महाशिवरात्रि तक कल्पवास करेंगे।
50 से 70 लाख श्रद्धालुओं के स्नान करने की संभावना
प्रशासन के अनुसार माघी पूर्णिमा स्नान पर्व पर 24 घाटों पर करीब 50 से 70 लाख श्रद्धालुओं के स्नान करने की संभावना है, जबकि यह संख्या एक करोड़ से अधिक भी पहुंच सकती है।इधर कल्पवासियों के शिविरों में रविवार को धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन भी किया गया है। कई शिविरों में सत्यनारायण कथा का आयोजन होगा, जबकि कुछ शिविरों में रामचरितमानस के अखंड पाठ का समापन भंडारे के साथ किया जाएगा।
यह भी पढ़े : बारामती में विमान हादसा, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच की मौत
यह भी पढ़े : यूपी सरकार ने देर रात किए 6 पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर
यह भी पढ़े : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा- AI का दुरुपयोग रोकना जरूरी, गलत इस्तेमाल पर मिले दंड
यह भी पढ़े : 22 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर के कोर्ट आदेश को निरस्त कराने हाईकोर्ट पहुंची सरकार
