चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के धीना थाना क्षेत्र के मेढ़ान गांव में 55 वर्षीय मकरंद बिंद की मौत का मामला अब सनसनीखेज हत्या में बदल गया है। पुलिस ने इस मामले में पत्नी बिंदा देवी और उसके प्रेमी रामदेव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

मकरंद को पत्नी के प्रेम संबंध पर आपत्ति थी

पुलिस के अनुसार, मकरंद को पत्नी के प्रेम संबंध पर आपत्ति थी। इसी रंजिश में पत्नी ने साजिश रची। सोमवार को उसने अपने पैसों से घर पर मुर्गा और शराब मंगवाई। मकरंद और उसका दोस्त रामदेव साथ बैठकर शराब पीते रहे। जब मकरंद नशे में धुत हो गया, तो बिंदा ने अपने परिचित विशाल को भी बुला लिया।आरोप है कि तीनों ने मिलकर साड़ी का फंदा बनाकर मकरंद का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद दोनों युवक फरार हो गए। इसके बाद पत्नी ने पुलिस को सूचना देकर दावा किया कि अत्यधिक शराब पीने से पति की मौत हुई है।

पूछताछ में बिंदा टूट गई और पूरी साजिश का खुलासा हो गया

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में बिंदा टूट गई और पूरी साजिश का खुलासा हो गया। बताया जा रहा है कि बिंदा मकरंद की तीसरी पत्नी थी और दोनों के तीन बच्चे हैं।गांव में चर्चा है कि रामदेव और मकरंद अच्छे दोस्त थे और उसका घर पर आना-जाना लगा रहता था। इसी दोस्ती की आड़ में अवैध संबंध पनपे और अंत में दोस्त ही कातिल बन बैठा।थानाध्यक्ष धीना दिलीप श्रीवास्तव के मुताबिक, “पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।”

यह भी पढ़े : “सास-दामाद का इश्क बना संगीन जंग” 10 माह बाद थाने में हाईवोल्टेज ड्रामा

यह भी पढ़े : अंधविश्वास या पारिवारिक तनाव, पांच लाशों ने खड़े किए बड़े सवाल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *