कानपुर । उत्तर प्रदेश में कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र में एक अनोखा और सनसनीखेज मामला सामने आया है। 45 वर्षीय महिला, जो तीन बच्चों की मां हैं, अपने 18 वर्षीय युवक प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई। घटना 26 जनवरी की बताई जा रही है।

बेटे और पति थाने में समझाने में रहे नाकाम

महिला के पति ने इसकी सूचना पुलिस को दी और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने महिला और युवक को बकेवर इलाके से थाने लाकर पूछताछ की। सूचना पाते ही महिला के पति और तीनों बच्चे थाने पहुंचे और पत्नी को घर लौटने के लिए मिन्नतें करने लगे। यहां तक कि महिला के बड़े बेटे ने भी मां को समझाने की कोशिश की, लेकिन महिला ने दो टूक जवाब दिया कि अब वह अपने प्रेमी के साथ जिंदगी बिताएगी।

यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना

थाना प्रभारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि महिला बालिग और शिक्षित है और उसने स्वेच्छा से यह निर्णय लिया। महिला जिद पर अड़ी रही और किसी भी तरह की जबरदस्ती संभव नहीं थी।यह मामला न केवल परिवार में हड़कंप मचा गया है, बल्कि समाज में भी चर्चा का विषय बन गया है। परिवार और ग्रामीण इस घटना से हैरान हैं, जबकि पुलिस ने साफ किया कि महिला के निर्णय के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की जा सकती।

ह भी पढ़े : बारामती में विमान हादसा, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच की मौत

यह भी पढ़े : आतंकवाद पर भारत का स्पष्ट संदेश: हमला हुआ तो जवाब होगा दृढ़ और निर्णायक: राष्ट्रपति मुर्मू

यह भी पढ़े : यूपी सरकार ने देर रात किए 6 पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर

यह भी पढ़े : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा- AI का दुरुपयोग रोकना जरूरी, गलत इस्तेमाल पर मिले दंड

यह भी पढ़े : 22 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर के कोर्ट आदेश को निरस्त कराने हाईकोर्ट पहुंची सरकार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *