एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । यूपी की राजधानी के काकोरी के रहमानखेड़ा रेलवे लाइन के पास एक युवती को चलती ट्रेन से धक्का देकर मारने की सनसनीखेज कोशिश की गई। घटना की आड़ में आरोप है कि यह हमला उसी प्रधान सहायक ने कराया, जिसके खिलाफ युवती ने पहले छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
लोकेशन रहमानखेड़ा फॉर्म के पास रेलवे पटरी के किनारे मिली
जानकारी के अनुसार, हरदोई की ठाकुरगंज निवासी युवती, जो बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में सुपरवाइजर हैं, बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे पिता के साथ आलमनगर स्टेशन से बरेली एक्सप्रेस में बैठकर घर लौट रही थीं। कुछ ही देर बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। आखिरी लोकेशन रहमानखेड़ा फॉर्म के पास रेलवे पटरी के किनारे मिली।
ट्रैक के पास युवती को घायल अवस्था में देखा
परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन युवती का पता नहीं चला। शाम को रेलवे फाटक पर तैनात कर्मचारियों ने सूचना दी कि चरवाहों ने ट्रैक के पास युवती को घायल अवस्था में देखा है। युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और वहां से ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।युवती के भाई का आरोप है कि 19 दिसंबर को युवती ने प्रधान सहायक कमल कुमार के खिलाफ हरदोई कोतवाली में छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
युवती का बैग और सामान गायब
इसके बाद कमल का तबादला देहात कर दिया गया। लेकिन 1 जनवरी को युवती जब घर से दस्तावेज और अन्य सामान लेकर ट्रेन में निकली, आरोप है कि कमल और उसके परिचितों ने हत्या की नियत से उसे ट्रेन से धक्का दे दिया।परिजन यह भी बताते हैं कि युवती का बैग और सामान गायब हो गया है।
रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे
इंस्पेक्टर काकोरी सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि युवती होश में आने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराएगी। आलमनगर स्टेशन और रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपी कमल कुमार की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।यह मामला केवल छेड़छाड़ का नहीं, बल्कि हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा बन गया है, जिसने पूरे इलाके में चिंता और सनसनी पैदा कर दी है।
यह भी पढ़े : ओवरलोड ट्रक रिश्वत मामला: लखनऊ, रायबरेली और फतेहपुर के एआरटीओ निलंबित
यह भी पढ़े : यूपी में आईएएस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
