एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर विधान भवन और आसपास के क्षेत्रों में विशेष यातायात डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। पुलिस प्रशासन के अनुसार 22 जनवरी को परेड का पूर्वाभ्यास, 24 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल और 26 जनवरी को मुख्य परेड आयोजित की जाएगी। इन तीनों तिथियों को शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात परिवर्तित रहेगा।
स्कूल वाहनों को आवश्यकता अनुसार निकलवाया जाएगा
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इमरजेंसी सेवाओं जैसे एंबुलेंस, शव वाहन, फायर ब्रिगेड और स्कूल वाहनों को आवश्यकता अनुसार निकलवाया जाएगा।पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित तिथियों पर यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश न करें।
चारबाग क्षेत्र में यातायात प्रतिबंध
सुबह 8 बजे से चारबाग रेलवे स्टेशन के सामने बाल विद्या मंदिर के आसपास का क्षेत्र पूरी तरह यातायात के लिए बंद रहेगा।
आलमबाग व मवैया की ओर से चारबाग जाने वाले वाहन लाटूश रोड (गुप्ता तिराहा) से बांसमंडी चौराहा, कैसरबाग या रविंद्रालय से यूटर्न लेकर जा सकेंगे।
डीएवी कॉलेज ओवरब्रिज ढाल और बांसमंडी चौराहे से गुरु गोविंद सिंह चौराहे की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
मोहन होटल तिराहे से केकेसी (एपी सेन रोड) की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे।
केकेसी तिराहे से चारबाग, रविंद्रालय और राणा प्रताप चौराहे की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
सदर, कुंवर जगदीश व लोको चौराहे से केकेसी व चारबाग की ओर जाने वाले वाहन आगे नहीं जा सकेंगे।
विधान भवन व हजरतगंज क्षेत्र में विशेष प्रतिबंध
विधानसभा मार्ग पर हजरतगंज चौराहे से रॉयल होटल (बापू भवन) चौराहे तक 25 जनवरी को दोपहर 2 बजे से यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।
नावेल्टी (लालबाग) चौराहे से कैपिटल तिराहे के बीच यातायात प्रतिबंधित रहेगा। केवल कार पास धारक वाहन ही जनपथ तक जा सकेंगे।
डीएसओ चौराहे से सिसेंडी तिराहे के बीच सुबह 8 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
बंदरियाबाग चौराहे से हजरतगंज की ओर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी।
वैकल्पिक मार्ग
महानगर व निशातगंज से आने वाले वाहन संकल्प वाटिका तिराहे से बैकुंठ धाम, 1090 चौराहा, जियामऊ, गोल्फ क्लब होते हुए जा सकेंगे।
गोल्फ क्लब चौराहे से हजरतगंज की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा, वाहन नरही की ओर मोड़े जाएंगे।
जनपथ के पीछे से हजरतगंज बाजार की ओर आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।
यह भी पढ़े : चार कत्ल,एक घर और कातिल निकला बेटा, एटा हत्याकांड का रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा
यह भी पढ़े : महोबा में दबंगों का खौफनाक हमला: पिता की तेरहवीं पर बेटे की चाकुओं से हत्या, 5 घायल
यह भी पढ़े : नितिन नवीन बने भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम मोदी ने किया अभिनंदन
यह भी पढ़े : सहारनपुर में खून से सनी सुबह: एक परिवार के पांच सदस्यों की गोली लगने से मौत, मचा हड़कंप
