एसएमयूपीन्यूज, उरई। 22 वर्षीय एक छात्रा को पढ़ाई में मदद करने के बहाने युवक ने अकोढ़ी गांव ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाया और उसके बाद अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी युवक छात्रा को राठ रोड स्थित बस स्टैंड पर अचेत हालत में छोड़कर भाग गया।मंगलवार रात छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पढ़ाई में मदद करने का झांसा देकर ले गया अपने साथ

कोंच कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी 22 वर्षीय पुत्री उरई में कोचिंग कर रही थी। 3 जनवरी को कोचिंग करने वाले सिद्धार्थ पटेल ने उसे पढ़ाई में मदद का झांसा देकर बाइक पर बैठाया और अकोढ़ी गांव ले गया।वहीं, वहां उसने छात्रा को शीतल पेय में नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे वह अचेत हो गई। इसके बाद सिद्धार्थ और उसका चचेरे भाई रिषी पटेल ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।

होश में आने पर छात्रा ने आपबीती बताई

अचेतावस्था में छात्रा को बस स्टैंड पर छोड़ते समय कुछ ग्रामीणों ने देखा और परिजनों को सूचना दी। करीब 20 घंटे बाद छात्रा को होश आया, और उसने परिजनों को आपबीती बताई। परिजन और ग्रामीणों ने बताया कि छात्रा को चार घंटे तक कमरे में बंद रखकर यातनाएं दी गईं, और वह लगातार चीखती रही।

आरोपी का दावा और सबूत

सिद्धार्थ ने ग्रामीणों से कहा कि वह छात्रा को बस स्टैंड तक छोड़ने आया था, जबकि छात्रा के परिजन और ग्रामीणों ने वीडियो के जरिए सिद्धार्थ को आरोपित किया।सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि दोनों आरोपियों और छात्रा का मेडिकल कराया गया है और कानूनी कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़े : 20 IPS अफसरों के तबादले ,लखनऊ कमिश्नरेट से अमित वर्मा हटे, अपर्णा बनीं संयुक्त पुलिस आयुक्त

यह भी पढ़े : यूपी 2026 अंतिम मतदाता सूची: 1.04 करोड़ मतदाताओं को नोटिस, नाम जांचने और सुधारने के तरीके

यह भी पढ़े : मौलाना तौकीर रजा के बेटे की कार रोडवेज बस से भिड़ी, ड्रग्स मिलने से हड़कंप

यह भी पढ़े : ओवरलोड ट्रक रिश्वत मामला: लखनऊ, रायबरेली और फतेहपुर के एआरटीओ निलंबित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *