प्रयागराज। प्रयागराज मेले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ प्रशासन द्वारा कथित अभद्रता के मामले ने सियासी तापमान बढ़ा दिया है। इस विवाद के बीच उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्वामी जी से व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात कर उनसे विवाद को समाप्त करने और संगम में स्नान करने की प्रार्थना की है।
अभद्रता की शिकायत की गहन जांच कराई जाएगी
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का संस्कार नहीं है कि कोई संत या साधु का अनादर करे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अभद्रता की शिकायत की गहन जांच कराई जाएगी और यदि कोई दोषी पाया गया तो कार्रवाई होगी।वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य को माननेवाला हर व्यक्ति दुखी है और सनातन परंपरा का अपमान भावनाओं को आहत करता है। अखिलेश यादव ने भाजपा और उनके सहयोगियों पर तंज कसते हुए कहा कि वे सत्ता पाने की लालसा में सनातनी परंपरा को समाप्त करने की साज़िश कर रहे हैं।
अखिलेश यादव पर बोला जोरदार हमला
उन्होंने आरोप लगाया कि चाहे प्रयागराज में संतों का अपमान हो या काशी में पूज्य अहिल्या देवी होल्कर की धरोहर का ध्वस्तीकरण, यह सब भाजपा और उनके सहयोगियों की सनातनी परंपरा समाप्त करने की योजना का हिस्सा है। अखिलेश ने कहा कि जनता अब जाग रही है और भाजपा सरकार के विरोध में खुलकर बोल रही है, जिससे पार्टी का असली रूप सबके सामने आ गया है।इस विवाद के चलते राजनीतिक गलियारे और सामाजिक मंचों पर तीखी बहस जारी है, जबकि प्रशासन की जांच और संभावित कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
यह भी पढ़े : महोबा में दबंगों का खौफनाक हमला: पिता की तेरहवीं पर बेटे की चाकुओं से हत्या, 5 घायल
यह भी पढ़े : नितिन नवीन बने भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम मोदी ने किया अभिनंदन
यह भी पढ़े : सहारनपुर में खून से सनी सुबह: एक परिवार के पांच सदस्यों की गोली लगने से मौत, मचा हड़कंप
यह भी पढ़े : चार कत्ल,एक घर और कातिल निकला बेटा, एटा हत्याकांड का रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा
