एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश में कोडीनयुक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी के मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने कार्रवाई तेज कर दी है। जांच में सामने आया कि कुछ व्यापारी एक लाख से अधिक सिरप की शीशियां बेच चुके थे। ऐसे 30 कारोबारियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किए गए हैं और उनके पासपोर्ट जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

आरोपियों की संपत्तियों की पड़ताल पूरी हो चुकी

एसआईटी की जांच में यह भी खुलासा हुआ कि ये व्यापारी तस्करी सिंडिकेट के इशारे पर फर्जी बिलिंग कर रहे थे। आरोपियों की संपत्तियों की पड़ताल पूरी हो चुकी है और जब्ती की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।सोनभद्र पुलिस मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के पिता भोला जायसवाल की 30 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करेगी।वाराणसी पुलिस शुभम की 70 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करेगी।लखनऊ में बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह और जौनपुर में अमित सिंह टाटा की संपत्तियां भी जल्द जब्त की जाएंगी।

अब तक चार तस्करों को चिन्हित किया जा चुका

एसआईटी अब पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में ऐसे तस्करों की पहचान कर रही है जो कफ सिरप बांग्लादेश में तस्करी करते थे। इसके लिए बीएसएफ और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की मदद ली जा रही है। अब तक चार तस्करों को चिन्हित किया जा चुका है।एसआईटी के अधिकारीयों ने बताया कि इस कार्रवाई से न केवल सिरप तस्करी के नेटवर्क पर चोट लगेगी बल्कि अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों की कड़ी जब्ती भी सुनिश्चित होगी।

यह भी पढ़े : महोबा में दबंगों का खौफनाक हमला: पिता की तेरहवीं पर बेटे की चाकुओं से हत्या, 5 घायल

यह भी पढ़े : नितिन नवीन बने भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम मोदी ने किया अभिनंदन

यह भी पढ़े : सहारनपुर में खून से सनी सुबह: एक परिवार के पांच सदस्यों की गोली लगने से मौत, मचा हड़कंप

यह भी पढ़े : चार कत्ल,एक घर और कातिल निकला बेटा, एटा हत्याकांड का रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *