नई दिल्ली/वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह वाराणसी स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। आठ दिन तक चलने वाला यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय खेल आयोजन 11 जनवरी को संपन्न होगा।
विभिन्न राज्यों और प्रमुख संस्थानों की 58 टीमें भाग ले रही
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट में देश के विभिन्न राज्यों और प्रमुख संस्थानों की 58 टीमें भाग ले रही हैं, जिनके तहत 1,000 से अधिक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के दौरान उच्च स्तरीय मुकाबलों के साथ खेल भावना और अनुशासन की झलक देखने को मिलेगी।
युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक अहम कदम
वाराणसी में इस भव्य राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन शहर की मजबूत होती खेल अवसंरचना और युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। यह टूर्नामेंट न केवल खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा, बल्कि वाराणसी को देश के प्रमुख खेल आयोजनों के केंद्र के रूप में भी स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगा।
यह भी पढ़े : ओवरलोड ट्रक रिश्वत मामला: लखनऊ, रायबरेली और फतेहपुर के एआरटीओ निलंबित
ह भी पढ़े : यूपी में आईएएस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
