एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश पुलिस ने कोडीन कफ सिरप की अवैध तस्करी के बड़े गिरोह को तोड़ते हुए दो प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आजमगढ़ का वांछित आरोपी विकास सिंह नरवे सिद्धार्थनगर से पकड़ा गया, जबकि क्राइम ब्रांच और कानपुर के कलक्टरगंज पुलिस ने हरियाणा के महेंद्रगढ़ से विनोद अग्रवाल को दबोच लिया।
विनोद अग्रवाल पर 50 हजार रुपये का इनाम था
विनोद अग्रवाल पर 50 हजार रुपये का इनाम था। वह फीलखाना थाना क्षेत्र के पटकापुर का रहने वाला है और मेसर्स अग्रवाल ब्रदर्स का संचालक है। आरोप है कि उसने 65 से अधिक फर्जी फर्मों के जरिए यूपी, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान समेत 12 राज्यों में प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री की।
कोडीन युक्त कफ सिरप और ट्रामाडोल टैबलेट्स जब्त की
खाद्य आयुक्त की टीमों ने उसकी बिरहाना रोड स्थित दुकान और कोपरगंज गोदाम में छापा मारकर करोड़ों रुपये की कोडीन युक्त कफ सिरप और ट्रामाडोल टैबलेट्स जब्त की। इस कार्रवाई से पूरे प्रदेश में अवैध दवा तस्करी के खिलाफ पुलिस की सख्ती का संदेश गया है।
गिरोह के अन्य मुख्य सदस्य अभी भी फरार
पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य मुख्य सदस्य अभी भी फरार हैं और उनकी धरपकड़ के लिए विशेष टीमें काम कर रही हैं। यह कार्रवाई कोडीन और ट्रामाडोल जैसी प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी पर बड़ा झटका मानी जा रही है।
यह भी पढ़े : महोबा में दबंगों का खौफनाक हमला: पिता की तेरहवीं पर बेटे की चाकुओं से हत्या, 5 घायल
यह भी पढ़े : नितिन नवीन बने भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम मोदी ने किया अभिनंदन
यह भी पढ़े : सहारनपुर में खून से सनी सुबह: एक परिवार के पांच सदस्यों की गोली लगने से मौत, मचा हड़कंप
यह भी पढ़े : चार कत्ल,एक घर और कातिल निकला बेटा, एटा हत्याकांड का रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा
