एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को घने कोहरे ने हवाई संचालन को प्रभावित कर दिया। दृश्यता कम होने के कारण चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कई उड़ानें देरी से चलीं, जबकि कुछ को रद्द करना पड़ा।
दृश्यता केवल 10 मीटर होने के कारण लैंडिंग की अनुमति नहीं
दिल्ली से लखनऊ आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट आईएक्स-2171 लैंड नहीं कर सकी। विमान ने लगभग 17 चक्कर लगाए, लेकिन दृश्यता केवल 10 मीटर होने के कारण लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली और फ्लाइट को वापस दिल्ली भेजना पड़ा।
रियाद से आने वाली फ्लाइनस फ्लाइट एक्सवाई-333 भी लेट रही
लखनऊ से रियाद जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट आईएक्स-189 को रद्द कर दिया गया। वहीं, मुंबई से आने वाली इंडिगो फ्लाइट 6ई-5264 लगभग 45 मिनट की देरी से पहुंची। रियाद से आने वाली फ्लाइनस फ्लाइट एक्सवाई-333 भी लेट रही।
आने वाली उड़ानें भी 2 से 3 घंटे की देरी से पहुंचीं
इसके अलावा हैदराबाद, किशनगढ़ और झारसुगुड़ा से आने वाली उड़ानें भी 2 से 3 घंटे की देरी से पहुंचीं। लगातार कोहरे के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा और एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए भी घने कोहरे और कम दृश्यता की चेतावनी जारी की है। यात्रियों से कहा गया है कि वे उड़ानों से पहले एयरलाइंस की स्थिति की पुष्टि करें।
यह भी पढ़े : ओवरलोड ट्रक रिश्वत मामला: लखनऊ, रायबरेली और फतेहपुर के एआरटीओ निलंबित
यह भी पढ़े : यूपी में आईएएस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
