एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नववर्ष के मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मतदाता सूची (SIR) पर पूरी नजर रखें और जिन लोगों के नाम शामिल नहीं हो पाए हैं, उन्हें शीघ्र सूची में शामिल कराया जाए।

मुख्यमंत्री ने चार करोड़ वोट कटने की बात कही थी

अखिलेश यादव ने कहा कि जब मुख्यमंत्री ने चार करोड़ वोट कटने की बात कही थी, तब अधिकारियों के लिए बेईमानी करने का संदेश गया। उन्होंने चुनाव आयोग और संबंधित अधिकारियों से उम्मीद जताई कि वे विश्वसनीय और निष्पक्ष रहेंगे। अगर राज्य और केंद्रीय निर्वाचन आयोग के आंकड़ों में अंतर रहेगा, तो SIR का महत्व ही समाप्त हो जाएगा।

वर्तमान भाजपा सरकार से सभी वर्ग परेशान

सपा अध्यक्ष ने कृषि, युवा और महिला वर्ग की समस्याओं पर भी जोर देते हुए कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार से सभी वर्ग परेशान हैं।नववर्ष के अवसर पर सदर कैंट गुरुद्वारा साहिब में अखिलेश यादव का सम्मान भी किया गया। उन्हें सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया, जिसमें नरेंद्र सिंह छाबड़ा, नवल जीत सिंह नागपाल, सुरेंद्र सिंह छाबड़ा, आतम सिंह सोढ़ी और महेंद्र सिंह छाबड़ा मौजूद रहे। साथ ही अभिषेक दीक्षित ने संडीला के लड्डू भेंट किए।

माघ मेले में सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की

अखिलेश यादव ने माघ मेले में सुरक्षा व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस अतिरिक्त सतर्कता और मुस्तैदी से कार्य कर रही है, विशेषकर सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव स्मृति सेवा संस्थान के प्रांगण में। उन्होंने कहा कि लाखों लोग दर्शन के लिए आएंगे, इसलिए सुरक्षा में हर संभव तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़े : ओवरलोड ट्रक रिश्वत मामला: लखनऊ, रायबरेली और फतेहपुर के एआरटीओ निलंबित

यह भी पढ़े : यूपी में आईएएस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी

यह भी पढ़े : ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें, छात्रों-शिक्षकों को मिला अवकाश का तोहफा, अब 15 जनवरी को खुलेंगे स्कूल

यह भी पढ़े : इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद बड़ा फैसला, जमानत मामलों में डिजिटल होगी पुलिस प्रक्रिया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *