एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 11 दिसंबर से 4 जनवरी 2026 तक आयोजित 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश पुलिस शूटिंग स्पोर्ट्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और पुलिस बल का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता के दौरान यूपी पुलिस के खिलाड़ियों ने विभिन्न इवेंट्स में उत्कृष्ट निशानेबाजी का परिचय देते हुए कुल चार पदक अपने नाम किए। सोमवार को संपन्न विभिन्न मुकाबलों में आरक्षी अमन रावल, शशांक त्रिपाठी और पीयूष शर्मा ने अपने सटीक निशानों से विरोधी टीमों को पछाड़ते हुए पदक तालिका में उत्तर प्रदेश पुलिस की मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई।

पदक विजेताओं का विवरण

आरक्षी अमन रावल एवं आरक्षी शशांक त्रिपाठी ने 50 मीटर राइफल (प्रोन पोजीशन) टीम इवेंट – सिविलियन कैटेगरी में स्वर्ण पदक हासिल किया।

आरक्षी पीयूष शर्मा ने 10 मीटर एयर राइफल जूनियर नेशनल टीम इवेंट – सिविलियन कैटेगरी में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

इसी क्रम में पीयूष शर्मा ने 10 मीटर एयर राइफल सीनियर नेशनल टीम इवेंट – सिविलियन कैटेगरी में रजत पदक जीतकर अपनी निरंतरता साबित की। वहीं अमन रावल और शशांक त्रिपाठी की जोड़ी ने

50 मीटर राइफल (प्रोन पोजीशन) टीम इवेंट में कांस्य पदक भी अर्जित किया।

वरिष्ठ अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी, पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मध्य जोन एवं सचिव उत्तर प्रदेश पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की ओर से पदक विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया

अपने संदेश में अधिकारियों ने कहा कि आरक्षी अमन रावल, शशांक त्रिपाठी एवं पीयूष शर्मा ने अपने अनुशासन, कठिन परिश्रम और खेल भावना के बल पर पुलिस बल, प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है। यह सफलता अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। साथ ही यह भी कहा गया कि उत्तर प्रदेश पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि भविष्य में भी ऐसे स्वर्णिम प्रदर्शन दोहराए जाते रहें।

यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत

यह भी पढ़े : युवा महिलाओं में बढ़ता स्तन कैंसर खतरा, देर से इलाज बन रहा जानलेवा

यह भी पढ़े : सीएम योगी का बड़ा बयान: यूपी में कोडीन कफ सिरप से कोई मौत नहीं

यह भी पढ़े : माघ मेला 2025 : डीजीपी राजीव कृष्ण ने भीड़ प्रबंधन और आपदा तैयारी पर दिया जोर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *