एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।राजधानी के जानकीपुरम थाना क्षेत्र के अंतर्गत सहारा स्टेट के भीतर तालाब के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।

रस्सी के सहारे गले में फंदा डालकर लटका हुआ था

मौके पर पुलिस ने देखा कि लगभग 55 वर्षीय अज्ञात पुरुष का शव सहारा स्टेट के अंदर कंटीले तारों से घिरे तालाब के किनारे झाड़ियों के बीच एक सिरसई के पेड़ से नायलॉन की रस्सी के सहारे गले में फंदा डालकर लटका हुआ था। शव की स्थिति देखकर प्रतीत हो रहा है कि मृत्यु करीब 15 दिन से अधिक पुरानी है। शव पूरी तरह सड़-गल चुका है और केवल ढांचा शेष है।निरीक्षण के दौरान मृतक की चप्पल नीचे मिट्टी व पत्तियों के बीच दबी हुई मिली। वहीं मृतक का दाहिना पैर आंशिक रूप से किसी जानवर द्वारा खाया जाना प्रतीत हो रहा है।

शव की शिनाख्त के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे

शव की स्थिति के कारण अभी पहचान सुनिश्चित नहीं हो सकी है।प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना की जानकारी फॉरेंसिक टीम को दे दी गई है। पुलिस द्वारा नियमानुसार पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है और शव की शिनाख्त के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़े : कोडीन सिरप केस पर योगी का बड़ा हमला, बोले– यूपी का हर माफिया सपा से जुड़ा, जांच में होंगे बड़े खुलासे

यह भी पढ़े : असम में राजधानी एक्सप्रेस हाथियों के झुंड से टकराई, 8 हाथियों की मौत, 5 डिब्बे पटरी से उतरे

यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत

यह भी पढ़े : मथुरा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे का कहर, 7 बसें व 3 कारें टकराईं, 13 की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *