एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी के थाना माल क्षेत्र के ग्राम अमलोली स्थित एक बाग में शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान ग्राम राजगढ़ निवासी छोटू उर्फ महेन्द्र गुप्ता (35) के रूप में हुई है।परिवार के अनुसार, छोटू शुक्रवार को घर से यह कहकर निकला था कि वह पकड़ा बाज़ार जा रहा है, लेकिन रातभर घर नहीं लौटा। सुबह ग्रामीणों ने बाग में शव देखा और पुलिस को सूचना दी।

परिजनों ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप

मृतक के भाई सर्वेश ने गांव देवरी गजा निवासी शुभम पुत्र रामकुमार और उसके चार अज्ञात साथियों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर थाना माल में मुकदमा पंजीकृत हुआ है।पुलिस ने नामजद आरोपित शुभम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। घटना की जांच जारी है।

रहीमाबाद में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना ग्राम गहदों की है, जहाँ 20 वर्षीय सुभाष ने आम के बाग में रस्सी से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा

परिजनों के अनुसार, सुभाष शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे छोटा हाथी (डाला) लेकर घर से निकला था, लेकिन रात भर वापस नहीं लौटा। शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे ग्रामीणों ने उसे फंदे पर लटका देखा और इसकी सूचना परिवार व पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची रहीमाबाद पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर वीडियोग्राफी कराई। परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

चिनहट में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा, मौत

चिनहट क्षेत्र के देवा रोड पोलो अस्पताल के सामने शनिवार को पैदल जा रहे एक युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा उपनिरीक्षक दीपक कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी, उपनिरीक्षक कपिल कुमार व होमगार्ड प्रताप के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पड़ताल कर रही थी कि इसी दौरान चिनहट क्षेत्र स्थित शिवपुरी गणेशपुर रहमानपुर निवासी सचिन मौके पर पहुंचकर शव की पहचान अपने पिता मिथिलेश यादव के रूप में की।

पुलिस वाहन चालक की तलाश में जुटी

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक सचिन यादव ने बताया कि उनके पिता किसी काम से पैदल धावा की ओर जा रहे थे कि इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनके पिता को टक्कर मार दी।पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद घटना को अंजाम देकर भागने वाले चालक की तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़े : उप्र कैबिनेट बड़ा निर्णय: अयोध्या में 52 एकड़ में बनेगा विश्वस्तरीय मंदिर संग्रहालय

यह भी पढ़े : यूपी में बिजली उपभोक्ताओं पर बढ़ा बोझ, दिसंबर में बढ़कर आएगा बिल

यह भी पढ़े : यूपी कैबिनेट: दिव्यांगजनों के लिए 18 नए पुनर्वास केंद्र, बरेली–कानपुर की पेयजल व्यवस्था मजबूत करने को मंजूरी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *