एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश के भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग ने प्रदेशभर में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान पिछले तीन दिनों में 5000 से अधिक खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की जांच की गई। इनमें से करीब 400 वाहनों में नियमों का उल्लंघन पाया गया, जिन पर विभाग ने 1.5 करोड़ रुपये से अधिक का अर्थदंड लगाया है। साथ ही इस दौरान 7 एफआईआर भी दर्ज कराई गई हैं।
किसी भी दशा में ओवरलोडिंग न होने दी जाए
भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित विशेष प्रवर्तन अभियान की समीक्षा करते हुए सचिव एवं निदेशक माला श्रीवास्तव ने अन्तर्राज्यीय सीमावर्ती जिलों को कड़े एवं स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों से उपखनिजों का परिवहन केवल आईएसटीपी (ISTP) के साथ ही सुनिश्चित किया जाए। उन्होने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि किसी भी दशा में ओवरलोडिंग न होने दी जाए।Source Point पर लोडिंग मानकों का पूर्ण अनुपालन कराया जाए।अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग की रोकथाम हेतु स्थापित आई ओ टी आधारित पी टी जेड एवं ए एन पी आर कैमरा युक्त चेकगेट्स को 24×7 सक्रिय रखा जाए।
5000 से अधिक उपखनिज परिवहन करने वाले वाहनों की जांच की गई
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि शासन की मंशा के अनुरूप कठोर, सतत एवं प्रभावी प्रवर्तन ही विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।बताया गया कि प्रदेश में अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर पूर्ण नियंत्रण के उद्देश्य से भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग द्वारा संचालित विशेष अभियान के तहत विगत तीन दिनों में 5000 से अधिक उपखनिज परिवहन करने वाले वाहनों की जांच की गई।जांच में अधिकांश वाहन आवश्यक परिवहन प्रपत्रों के साथ पाए गए, लगभग 400 वाहनों पर अवैध परिवहन/ओवरलोडिंग पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही करते हुए रू1.5 करोड़ से अधिक का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया।
अभियान के दौरान 07 एफआईआर भी दर्ज कराई गई
अभियान के दौरान 07 एफआईआर भी दर्ज कराई गई हैं।सोनभद्र मे 54,मीरजापुर मे 23,जालौन मे 32, बलिया मे 21,गोरखपुर 15 वाहनों पर व शेष अन्य जनपदों के 255 वाहनों, कुल लगभग 400 वाहनों पर नियमानुसार अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। इस अभियान के सफल संचालन हेतु विशेष सचिव/अपर निदेशक अरुण कुमार द्वारा सभी टीमों को निर्देश दिया गया कि अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रभावी प्रवर्तन लगातार एवं कठोरता से संचालित रहे और किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए।
यह भी पढ़े : 12 साल की लवस्टोरी का खूनी अंत, मां-बेटियां ने मिलकर इंजीनियर को उतारा मौत के घाट
यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत
यह भी पढ़े : अवैध कफ सिरप माफिया का पर्दाफाश, नेटवर्क नेपाल-बांग्लादेश तक
यह भी पढ़े : उप्र कैबिनेट बड़ा निर्णय: अयोध्या में 52 एकड़ में बनेगा विश्वस्तरीय मंदिर संग्रहालय
