एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के बिहारीपुर गांव में शनिवार काे एक किराना दुकानदार की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक (एसपी) अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच में जुट गई।
बदमाशों ने सीने में मारी गोली
बागपत कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर गांव में ऋषिपाल (56) की गांधी चौक के पास किराना की दुकान है। परिजनों के मुताबिक, ऋषिपाल ने शनिवार सुबह करीब पांच बजे दुकान खोली थी। कुछ देर बाद पहुंचे दो बदमाशों ने सीने में गोली मारकर ऋषिपाल की हत्या कर दी। वारदात से पहले तीसरे बदमाश ने घटना की रेकी की थी।
यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी
घटना की जानकारी पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय व अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। एसपी ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि 20 दिन पहले गांव के ही एक व्यक्ति से ऋषिपाल का विवाद हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
बीएचयू परिसर में सड़क हादसा, छात्र की मौत, दो घायल
उत्तर प्रदेश के जनपद वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर आम के पेड़ से टकरा गई। हादसा होलकर भवन के पास हुआ, जिसमें बाइक सवार एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों की हालत नाजुक बनी हुई
सूचना मिलते ही लंका पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजा, जबकि मृत छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। मृतक की पहचान सोनू सुथर के रूप में हुई है, जो एमपीएड द्वितीय वर्ष का छात्र था।हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्रों में मनीष कुमार जो राजीव गांधी साउथ कैंपस में बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हसबैंड्री का छात्र है। संतोष कुमार, बीपीएड द्वितीय वर्ष का छात्र शामिल हैं। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज ट्रॉमा सेंटर में जारी है।
प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार निकल कर आया
बताया जा रहा है कि तीनों छात्र देर रात कहीं से विश्वविद्यालय परिसर लौट रहे थे।मनीष कुमार विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए वाराणसी आया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन से नियंत्रण खोना सामने आया है। मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत
यह भी पढ़े : 12 साल की लवस्टोरी का खूनी अंत, मां-बेटियां ने मिलकर इंजीनियर को उतारा मौत के घाट
