एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित काले धन पर गाज गिराते हुए सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक SAFEM(FOP)A एवं एनडीपीएस, नई दिल्ली ने एएनटीएफ यूनिट आगरा एवं एएनटीएफ थाना सहारनपुर द्वारा पकड़े गए दो अंतरराज्यीय ड्रग तस्करों की कुल 2 करोड़ 80 लाख रुपए मूल्य की चल-अचल सम्पत्ति फ्रीज कर दी है। आदेश 09 दिसंबर 2025 को जारी किया गया।
फ्रीज की गई सम्पत्ति से जुड़े अभियुक्त
मुस्लिम खान पुत्र अब्दुल हई, निवासी ग्राम डाडका थाना होडल, जिला पलवल (हरियाणा)
नौशाद पुत्र जरीफ अहमद, निवासी शाहगाजीपुरा कस्बा जलालाबाद थाना भवन, जनपद शामली (उ.प्र.)
केस-1: मुस्लिम खान और असलम खान की 2.40 करोड़ की सम्पत्ति फ्रीज
01 अगस्त 2025 को थाना रसूलपुर, फिरोजाबाद में दर्ज मुकदमा संख्या 354/2025 धारा 8/18/29/60 NDPS Act में एएनटीएफ, आगरा ने बिहार से डोडा हरियाणा ले जा रहे अंतरराज्यीय तस्कर मुस्लिम खान को गिरफ्तार किया था।जांच में मुस्लिम खान व वांछित अभियुक्त असलम खान की अवैध मादक पदार्थ से अर्जित 06 सम्पत्तियां (2.40 करोड़ रुपये मूल्य) चिन्हित की गईं —
5 ट्रक व 1 बोलेरो वाहन
खरीदी की तारीख 2020 से 2025 के बीच
सम्पत्ति मूल्य: 30 लाख से 50 लाख तक प्रति वाहन
एएनटीएफ की मजबूत पैरवी के बाद सक्षम प्राधिकारी ने फ्रीजिंग ऑर्डर (ANTF-68F-03/2025) की पुष्टि की।
केस-2: नौशाद की 40 लाख की सम्पत्ति फ्रीज
16 जून 2025 को थाना रसूलपुर, फिरोजाबाद में दर्ज मुकदमा संख्या 288/2025 धारा 8/15/2/60/61 NDPS Act में एएनटीएफ आगरा ने नौशाद को गिरफ्तार किया था।जांच में नौशाद की मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित एक Eicher Pro 3018 ट्रक (UP12CT1401) को 40 लाख रुपये मूल्य का पाया गया।सक्षम प्राधिकारी ने फ्रीजिंग ऑर्डर (ANTF-68F-16/2025) को सुनवाई के उपरांत पुष्टि कर दी।
पुलिस टीम की प्रमुख भूमिका
कार्रवाई में प्रमुख रूप से उमेश पवार, पुलिस उपाधीक्षक, एएनटीएफ ऑपरेशनल यूनिट आगरा,प्र0नि0 हरवेन्द्र मिश्रा,उ0नि0 गौरव शर्मा,उ0नि0 नवीन कुमार, एएनटीएफ थाना सहारनपुर का सराहनीय योगदान रहा।
यह भी पढ़े : कोडीन कफ सीरप तस्करी पर कसा शिकंजा, विशेष जांच दल (SIT) का गठन
यह भी पढ़े : 12 साल की लवस्टोरी का खूनी अंत, मां-बेटियां ने मिलकर इंजीनियर को उतारा मौत के घाट
यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत
