एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 के बाद अपराध की दुनिया में जो भूचाल आया, उसने माफिया, शूटर और कुख्यात बदमाशों की रीढ़ तोड़कर रख दी। योगी सरकार के सत्ता में आने के बाद यूपी पुलिस और एसटीएफ ने अपराधियों के खिलाफ ऐसी जंग छेड़ी कि प्रदेश में आतंक का पर्याय बने 10 हजार से ज्यादा कुख्यात बदमाश पुलिस की गोली से लंगड़े हो गए, जबकि 35 हजार से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया गया।

यह भी पढ़े : माघ मेला 2025 : डीजीपी राजीव कृष्ण ने भीड़ प्रबंधन और आपदा तैयारी पर दिया जोर

करीब 300 दुर्दांत बदमाशों का खात्मा किया गया

इस दौरान करीब 300 दुर्दांत बदमाशों का खात्मा किया गया।लेकिन, इतनी बड़ी कार्रवाई के बावजूद यूपी पुलिस की हिट लिस्ट अभी खाली नहीं हुई है। जानकार सूत्रों के मुताबिक, अब भी दर्जनों टॉप टारगेट अपराधी खुलेआम या भूमिगत होकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। इन टारगेट्स में 10 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक के इनामी बदमाश शामिल हैं, जिनकी तलाश में एसटीएफ और जिला पुलिस की टीमें दिन-रात जुटी हुई हैं।

यह भी पढ़े : सीएम योगी का बड़ा बयान: यूपी में कोडीन कफ सिरप से कोई मौत नहीं

21 दिसंबर 2025: दो और कुख्यातों का अंत

21 दिसंबर 2025 को बुलंदशहर और सहारनपुर में हुई अलग-अलग मुठभेड़ों ने साफ संदेश दे दिया कि यूपी में अपराध की उम्र लंबी नहीं है। इन मुठभेड़ों में कुख्यात इनामी बदमाश सिराज अहमद और ज़ुबैर उर्फ पीटर को एसटीएफ और पुलिस ने ढेर कर दिया। दोनों अपराधी लंबे समय से पुलिस की हिट लिस्ट में शामिल थे और कई संगीन वारदातों में वांछित थे।

यह भी पढ़े : युवा महिलाओं में बढ़ता स्तन कैंसर खतरा, देर से इलाज बन रहा जानलेवा

अब भी नासूर बने हैं कई जिले

सूत्रों के मुताबिक, मेरठ, सहारनपुर, शामली, बिजनौर, गाजियाबाद, गोरखपुर, आजमगढ़, देवरिया, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, कानपुर, बाराबंकी और लखनऊ में कई सूचीबद्ध बदमाश अब भी पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। ये अपराधी जमीन, हत्या, रंगदारी, अवैध हथियार और संगठित अपराध के नेटवर्क से जुड़े बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत

एसटीएफ की नई रणनीति

जानकार बताते हैं कि एसटीएफ ने अब इन बचे हुए टॉप टारगेट्स के खिलाफ नई माइक्रो-प्लानिंग, टेक्निकल सर्विलांस और इंटर-डिस्ट्रिक्ट ऑपरेशन शुरू कर दिए हैं। पुलिस सूत्रों का दावा है कि बहुत जल्द इन कुख्यातों को भी या तो जेल भेजा जाएगा या उनका खेल हमेशा के लिए खत्म कर दिया जाएगा।यूपी में साफ संदेश है—या तो अपराध छोड़ो, या फिर यूपी छोड़ो… वरना अंजाम तय है।

यह भी पढ़े : कोडीन सिरप केस पर योगी का बड़ा हमला, बोले– यूपी का हर माफिया सपा से जुड़ा, जांच में होंगे बड़े खुलासे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *