संजीव सिंह, बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में तीन वर्षीय मासूम के अपहरण की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उभांव थाना पुलिस ने सोमवार देर रात साहूनपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अपहरणकर्ता को दबोचा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।

उभांव पुलिस टीम साहूनपुर इलाके में चेकिंग कर रही थी

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश शुक्ला ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार रात करीब 12:30 बजे उभांव पुलिस टीम साहूनपुर इलाके में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

घायल आरोपी ने तीन साल के मासूम का किया था अपहरण

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदागांव एकसार पिपरौली निवासी मो. जैद उर्फ सलमान के बाएं पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने ही 11 दिसंबर को अपने ही गांव के तीन वर्षीय मासूम मो. फुजैल अहमद का अपहरण किया था। घटना के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस की सक्रियता के चलते अपहरण के 24 घंटे के भीतर ही बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया था, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली थी।

आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद

एएसपी दिनेश शुक्ला ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। देर रात हुई मुठभेड़ के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।

यह भी पढ़े : पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष निर्वाचित, सीएम योगी ने जताया हर्ष

फिलहाल आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर आम जनता का भरोसा मजबूत हुआ है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़े : 12 साल की लवस्टोरी का खूनी अंत, मां-बेटियां ने मिलकर इंजीनियर को उतारा मौत के घाट

यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *