एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । लखनऊ में चल रहे यातायात माह-2025 के तहत पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार, 03 दिसंबर 2025 को शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर तैनात यातायात निरीक्षक एवं उप-निरीक्षकों ने वाहनों की सख़्त चेकिंग की।
दिनभर की चेकिंग में कुल 922 ई-चालान किए गए
जागरूकता के बावजूद यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। दिनभर की चेकिंग में कुल 922 ई-चालान किए गए। इनमें सबसे अधिक 586 वाहन चालक बिना हेल्मेट चलते पकड़े गए। इसके अलावा 188 लोगों पर नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने, 26 आरोपियों पर दोषपूर्ण नम्बर प्लेट लगाने, 05 चालकों पर बिना बीमा वाहन चलाने और 28 लोगों पर रॉन्ग साइड ड्राइविंग करने के चलते चालान किया गया।
यातायात नियमों की धज्जियां उडा़ते मिले पचास वाहन चालक
वहीं 50 दोपहिया वाहन चालक तीन सवारी बैठाकर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते मिले। हालांकि इस दौरान किसी भी वाहन को सीज नहीं किया गया।यातायात पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है इसलिए लोग हेल्मेट और सीटबेल्ट का उपयोग जरूर करें। साथ ही गलत दिशा में वाहन न चलाएं, मानक नंबर प्लेट लगाएं और नो-पार्किंग नियम का पालन करें।अंत में पुलिस ने जनसामान्य से अपील करते हुए कहा कि यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने में सहयोग करें और नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।
यह भी पढ़े : यूपी में बिजली उपभोक्ताओं पर बढ़ा बोझ, दिसंबर में बढ़कर आएगा बिल
यह भी पढ़े : उप्र कैबिनेट बड़ा निर्णय: अयोध्या में 52 एकड़ में बनेगा विश्वस्तरीय मंदिर संग्रहालय
