एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लखनऊ पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसी क्रम में बुधवार को लखनऊ पुलिस लाइन स्थित संगोष्ठी सदन में मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी तथा एंटी रोमियो टीम प्रभारी के लिए प्रशिक्षण एवं ब्रीफिंग सत्र आयोजित किया गया।

यह सत्र पुलिस आयुक्त, लखनऊ तथा संयुक्त पुलिस आयुक्त, अपराध के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का संचालन JCP कानून एवं व्यवस्था, DCP महिला अपराध और ACP महिला अपराध द्वारा किया गया।

सत्र का मुख्य उद्देश्य

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करना, अपराधों की रोकथाम को प्रभावी बनाना और पीड़ित महिलाओं को त्वरित सहायता प्रदान करना था। अधिकारियों को विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।

मिशन शक्ति केंद्र के लिए CUG नंबर जारी

प्रत्येक थाने में स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों हेतु CUG मोबाइल नंबर दिए जाएंगे, ताकि महिलाएं सीधे पुलिस से संपर्क कर सकें।

महिला शिकायतों हेतु सिंगल विंडो प्रणाली

हर थाने में महिला शिकायतों के समाधान के लिए एक समर्पित सिंगल विंडो उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

पीड़ित महिलाओं के लिए 360° सहायता प्रणाली

यौन अपराध पीड़ितों को काउंसलिंग से लेकर पुनर्वास तक हर स्तर पर सहायता मुहैया कराने पर विशेष जोर दिया गया।

त्वरित विवेचना व निस्तारण

महिला अपराधों की जांच में किसी प्रकार की देरी न हो, इसके लिए स्पीडी इन्वेस्टिगेशन और केस डिस्पोज़ल पर बल दिया गया।

संवेदनशील व सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार

पीड़ित महिलाओं से बातचीत करते समय पुलिसकर्मियों को मानवीय और सौम्य व्यवहार अपनाने के लिए निर्देशित किया गया।

स्कूल-कॉलेजों के पास सुरक्षा

शिक्षण संस्थानों के बाहर सादी वर्दी में एंटी रोमियो टीमों की तैनाती बढ़ाई जाएगी, ताकि छेड़छाड़ और उत्पीड़न पर रोक लगाई जा सके।

बीट आरक्षी प्रणाली को सुदृढ़ करना

मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीमों को बीट प्रणाली को मज़बूती से लागू करने हेतु विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता

पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी उपायों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए ताकि लखनऊ में महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।लखनऊ पुलिस ने यह भी कहा कि मिशन शक्ति और एंटी रोमियो अभियान के जरिए शहर में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को और मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

यह भी पढ़े : उप्र कैबिनेट बड़ा निर्णय: अयोध्या में 52 एकड़ में बनेगा विश्वस्तरीय मंदिर संग्रहालय

यह भी पढ़े : यूपी कैबिनेट: दिव्यांगजनों के लिए 18 नए पुनर्वास केंद्र, बरेली–कानपुर की पेयजल व्यवस्था मजबूत करने को मंजूरी

यह भी पढ़े : खुशखबरी: उत्तर प्रदेश पुलिस में 25,455 पदों पर जल्द सीधी भर्ती, इसी माह में जारी होगी विज्ञप्ति

यह भी पढ़े : यूपी में बिजली उपभोक्ताओं पर बढ़ा बोझ, दिसंबर में बढ़कर आएगा बिल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *