एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश में नशे के कारोबार पर नकेल कसने के प्रयासों के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आगरा की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और थाना कमलानगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब 9 किलो 980 ग्राम अवैध चरस, एक अर्टिगा कार, दो मोबाइल फोन व 8,040 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
हिमाचल प्रदेश से यूपी में हो रही थी चरस की सप्लाई
एएनटीएफ के निरीक्षक हर्वेंद्र मिश्रा के अनुसार, उन्हें कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि एक गिरोह हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के पहाड़ी क्षेत्रों से चरस लाकर यूपी में सप्लाई कर रहा है। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना पर टीम ने फिरोजाबाद रोड स्थित पुल के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका और दोनों आरोपियों को दबोचा।
चरस की कीमत करीब 25 लाख बताई जा रही
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मवीर राणा (निवासी कुल्लू, हिमाचल प्रदेश) और बलवीर सिंह (निवासी कोटला, पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि दोनों तस्कर शातिर हैं और इनके नेटवर्क के तार यूपी के अलावा कई राज्यों तक फैले हुए हैं।बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अब इनके नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच आगे बढ़ा रही है।
यह भी पढ़े : उप्र कैबिनेट बड़ा निर्णय: अयोध्या में 52 एकड़ में बनेगा विश्वस्तरीय मंदिर संग्रहालय
यह भी पढ़े : यूपी में बिजली उपभोक्ताओं पर बढ़ा बोझ, दिसंबर में बढ़कर आएगा बिल
