एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) उत्तर प्रदेश की मासिक समीक्षा बैठक में उत्कृष्ट कार्य के लिए लखनऊ सेक्टर को सर्वश्रेष्ठ सेक्टर के रूप में सम्मानित किया गया। वहीं लखनऊ सेक्टर में तैनात निरीक्षक मानिक चंद्र पटेल को सर्वश्रेष्ठ विवेचक का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।यह समीक्षा बैठक मंगलवार को ईओडब्ल्यू मुख्यालय, सिग्नेचर बिल्डिंग, गोमतीनगर विस्तार में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता पुलिस महानिदेशक, आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन नीरा रावत ने की।
कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य निष्पादन हेतु प्रोत्साहित किया
बैठक में ईओडब्ल्यू के सभी सात सेक्टरों द्वारा माह नवंबर 2025 में निर्धारित लक्ष्यों (टारगेट) के सापेक्ष किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।पुलिस महानिदेशक महोदया ने माह नवंबर में जांच एवं विवेचनाओं के सफल निस्तारण और अभियुक्तों की प्रभावी गिरफ्तारी पर संतोष व्यक्त करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य निष्पादन हेतु प्रोत्साहित किया गया।
वरिष्ठ अभियोजन अधिकारियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की
बैठक में यह भी बताया गया कि ईओडब्ल्यू की अभियोजन शाखा द्वारा न्यायालय में की गई प्रभावी पैरवी के चलते अभियुक्त राकेश कुमार श्रीवास्तव, तत्कालीन सहायक समीक्षा अधिकारी, को छह वर्ष के कठोर कारावास तथा 55 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई। इस उपलब्धि पर पुलिस महानिदेशक महोदया ने संयुक्त निदेशक अभियोजन एवं वरिष्ठ अभियोजन अधिकारियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।समीक्षा बैठक में पुलिस महानिदेशक महोदया ने विवेचकों को निर्देशित किया कि माह दिसंबर में निर्धारित जांच एवं विवेचना के लक्ष्यों को त्वरित गति से पूरा किया जाए तथा वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।
जून से 30 नवंबर तक कुल 102 अभियुक्तों की गिरफ्तारी
साथ ही सभी सेक्टर प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि ट्रायल मामलों की नजदीकी मॉनिटरिंग कर अभियुक्तों को न्यायालय से सजा दिलाने की प्रक्रिया को और प्रभावी बनाया जाए। पुलिस महानिदेशक ने ‘ऑपरेशन शिकंजा’ के तहत जून से 30 नवंबर 2025 तक कुल 102 अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर सभी विवेचकों एवं सेक्टर प्रभारियों की सराहना की और न्यायालय में लंबित ट्रायल मामलों की भी समीक्षा की।अंत में पुलिस महानिदेशक ने समीक्षा बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी तत्परता के साथ कार्य करने तथा आर्थिक अपराधों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
यह भी पढ़े : यमुना एक्सप्रेस-वे बना आग का कब्रिस्तान, जिंदा जले यात्री, 10 की मौत, दर्जनों झुलसे
यह भी पढ़े : पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष निर्वाचित, सीएम योगी ने जताया हर्ष
यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत
यह भी पढ़े : राष्ट्रपति ने राज कुमार गोयल को मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में दिलाई शपथ
