एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा 77 आरआर (2023–24 बैच) के 23 प्रशिक्षु अधिकारियों ने पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान डीजीपी ने प्रशिक्षुओं से उनके अनुभव, प्रशिक्षण के दौरान आए व्यावहारिक चुनौतियों और जिज्ञासाओं के बारे में विस्तार से बातचीत की।प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने पुलिस प्रशासन, फील्ड चुनौतियों, नेतृत्व कौशल और कार्यप्रणाली को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे, जिनका डीजीपी ने अपने अनुभव व तर्क आधारित दृष्टिकोण से मार्गदर्शन किया।

डीजीपी के संबोधन के प्रमुख बिंदु

पुलिसिंग मानव संबंधों का सर्वोच्च स्वरूप

पुलिस हर कदम पर मानवीय समझ और संवेदना बनाए रखे — “Policing is the purest form of human relationship.”

संवाद कौशल को रोज़ बेहतर करें और जनता की बात धैर्य से सुनें

जिज्ञासु बने रहें, पूर्वाग्रह रहित होकर सीखते रहें

फील्ड में समय का प्रभावी व उद्देश्यपूर्ण उपयोग करें

पुलिस सेवा के फैसले सीधे लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, इसलिए जिम्मेदारी सर्वोपरि रखें

शुरुआती 4–5 वर्ष पूरे करियर की दिशा तय करते हैं

ईमानदारी, नैतिकता और प्रोफेशनल छवि की रक्षा जीवन की तरह करें

अधीनस्थों का मनोबल बढ़ाएँ और संवेदनशील नेतृत्व अपनाएँ

मार्शल क्वालिटी — हौसला, दृढ़ता और नेतृत्व क्षमता — हर पुलिस अधिकारी की अनिवार्यता

परिस्थितियों का सही मूल्यांकन व विवेकपूर्ण निर्णय ही उत्कृष्ट अधिकारी की पहचान

प्रशिक्षुओं ने डीजीपी को स्मृति-चिह्न भेंट कर आभार व्यक्त किया

डीजीपी राजीव कृष्ण ने प्रशिक्षु अधिकारियों को आत्मविश्वास, पारदर्शिता व अनुशासन के साथ नागरिकों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। प्रशिक्षुओं ने डीजीपी को स्मृति-चिह्न भेंट कर आभार व्यक्त किया।

वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित

इस अवसर पर डीजीपी मुख्यालय रेणुका मिश्रा, एडीजी रूल्स एवं मैनुअल एल.वी. एनटोनी देवकुमार, एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश, एडीजी लॉजिस्टिक राजकुमार, एडीजी मानवाधिकार रामकुमार, एडीजी तकनीकी सेवाएं नवीन अरोड़ा, एडीजी अपराध एस.के. भगत, एडीजी प्रशिक्षण बी.डी. पॉल्सन, एडीजी प्रशासन प्रशांत कुमार तथा पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक/जीएसओ शलभ माथुर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : उप्र कैबिनेट बड़ा निर्णय: अयोध्या में 52 एकड़ में बनेगा विश्वस्तरीय मंदिर संग्रहालय

यह भी पढ़े : यूपी कैबिनेट: दिव्यांगजनों के लिए 18 नए पुनर्वास केंद्र, बरेली–कानपुर की पेयजल व्यवस्था मजबूत करने को मंजूरी

यह भी पढ़े : खुशखबरी: उत्तर प्रदेश पुलिस में 25,455 पदों पर जल्द सीधी भर्ती, इसी माह में जारी होगी विज्ञप्ति

यह भी पढ़े : यूपी में बिजली उपभोक्ताओं पर बढ़ा बोझ, दिसंबर में बढ़कर आएगा बिल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *