एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश के संभल के चंदौसी से एक ऐसा खौफनाक मामला सामने आया है, जिसने पुलिस और आम लोगों की रूह हिला दी। मोहल्ला चुन्नी निवासी रूबी ने अपने प्रेमी गौरव के साथ मिलकर पति राहुल की हत्या कर दी और शव को भयानक तरीके से टुकड़े-टुकड़े कर पूरे इलाके में बिखेर दिया। घटना की पूरी साज़िश और क्रूरता ने मेरठ के मशहूर “मुस्कान हत्याकांड” की याद ताजा कर दी।

15 दिसंबर को ईदगाह के पास नाले में मिला था सिर कटा शव

पुलिस के मुताबिक, 15 दिसंबर की सुबह पतरौआ रोड पर ईदगाह के पास नाले में शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने देखा कि शव के सिर और पैर कटे हुए थे, और पास ही एक बैग में पॉलीथीन और मांस के टुकड़े रखे थे। पुलिस ने शव की बायीं बाजू पर गुदे लिखे नाम “राहुल” के आधार पर पहचान की कोशिश शुरू की।

यह भी पढ़े : माघ मेला 2025 : डीजीपी राजीव कृष्ण ने भीड़ प्रबंधन और आपदा तैयारी पर दिया जोर

18 नवंबर को पत्नी ने राहुल की दर्ज कराई थी गुमशुदगी

जांच में पता चला कि यह वही राहुल है, जिसकी पत्नी रूबी ने 18 नवंबर को पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने पत्नी रूबी से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान सारे तार जुड़ते गए। पुलिस को खुलासा हुआ कि रूबी और उसका प्रेमी गौरव राहुल की हत्या की योजना पहले से बना चुके थे।पुलिस ने बताया कि 18 नवंबर की रात, राहुल ने रूबी और गौरव को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। नाराज होकर उसने दोनों के साथ मारपीट की और रूबी को घर से निकालने की धमकी दी। इसके बाद रूबी ने प्रेमी गौरव से कहा कि राहुल को खत्म करो। गौरव ने लोहे की रॉड से वार किया और रूबी ने मूसल से हमला कर राहुल की हत्या कर दी।

कटे सिर और पैरों वाले हिस्से को गंगा में फेंका,धड़ को नाले में

हत्या के बाद दोनों ने शव को छिपाने और पहचान मिटाने के लिए भयानक योजना बनाई। राहुल के धड़, सिर और पैरों को ग्राइंडर से काटा गया। कटे सिर और पैरों वाले हिस्से को गंगा में फेंका गया, जबकि धड़ को पतरौआ रोड के नाले में डाल दिया। इसके अलावा, खून से सने कपड़े और अन्य सबूत भी जला दिए गए।पुलिस ने सोमवार की सुबह 6:45 बजे आटा और कैथल मार्ग के सैनिक चौराहे से रूबी और गौरव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने हत्या और शव टुकड़े करने की पूरी साजिश स्वीकार कर ली। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़े : सीएम योगी का बड़ा बयान: यूपी में कोडीन कफ सिरप से कोई मौत नहीं

यह हत्या पूरी तरह से साजिश के तहत की गई थी

इस सनसनीखेज घटना ने चंदौसी और आसपास के इलाके में दहशत फैला दी है। पुलिस का कहना है कि यह हत्या पूरी तरह से साजिश के तहत की गई थी और शव को पहचान छिपाने के लिए अलग-अलग जगहों पर फेंका गया।विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मामले समाज में विश्वास और रिश्तों पर सवाल खड़े करते हैं। चंदौसी का यह खौफनाक हत्याकांड यह दिखाता है कि प्यार और लालच के नाम पर इंसान कितने क्रूर हो सकते हैं।

यह भी पढ़े : युवा महिलाओं में बढ़ता स्तन कैंसर खतरा, देर से इलाज बन रहा जानलेवा

यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत

यह भी पढ़े : कोडीन सिरप केस पर योगी का बड़ा हमला, बोले– यूपी का हर माफिया सपा से जुड़ा, जांच में होंगे बड़े खुलासे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *