एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार की रात मुठभेड़ में एक आरोपित को गोली मारकर घायल कर दिया। आरोपित पुलिस टीम पर हमला कर रहा था और उसके कब्जे से दरोगा की लूटी गई रिवाल्वर, मैगजीन और कारतूस बरामद हुई। घायल आरोपी को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

सिपाही को भीड़ ने पीटकर कर दिया था अधमरा

सीओ सदर राजेश कमल ने बताया कि घटना की शुरुआत दो दिसंबर को हुई थी, जब हरौलीपुर पुलिस चौकी का सिपाही आशीष कुमार मौर्या दो पक्षों के विवाद की शिकायत पर जांच करने गया। वहां उसे भीड़ ने बंधक बना कर अधमरा कर दिया।सिपाही को बचाने पहुंचे चौकी प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद पर भी हमला किया गया और उनकी रिवाल्वर व मैगजीन लूट ली गई। इस मामले में उन्नीस लोगों को नामजद करते हुए अज्ञात लोगों पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।बीती रात पुलिस टीम ने कुरारा क्षेत्र के अकौना गांव के जंगल में आरोपितों की घेराबंदी की। आरोपितों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दुर्गा निषाद नामक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया।

बरामद सामग्री और गिरफ्तारी का हाल

घायल आरोपी के कब्जे से दरोगा की लूटी हुई 9 एमएम रिवाल्वर, 9 कारतूस और 1 खोखा बरामद किया गया।

इससे पहले भी दो आरोपितों को गोली मारकर लंगड़ा किया जा चुका था।

अब तक इस मामले में 17 आरोपी जेल जा चुके हैं।

सीओ ने बताया कि पुलिस की सतर्कता और कार्रवाई के कारण बाकी आरोपितों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया भी जारी है।

यह भी पढ़े : यूपी में अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ने की तैयारी,डीजीपी ने समीक्षा बैठक में दिये कई निर्देश

यह भी पढ़े : कोडीन कफ सीरप तस्करी पर कसा शिकंजा, विशेष जांच दल (SIT) का गठन

यह भी पढ़े : 12 साल की लवस्टोरी का खूनी अंत, मां-बेटियां ने मिलकर इंजीनियर को उतारा मौत के घाट

यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *