एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश के महोबा में शोहदे की हरकतों से आजिज छात्राओं ने एक मचलचे काे पकड़कर सबक सिखाते हुए जूते और लात घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। मारपीट की घटना का वीडियो साेशल मीडिया पर वायरल होने पर लाेग बेटियों की हिम्मत काे सराह रहे हैं।वायरल वीडियो को संज्ञान लेकर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है।
पिछले पंद्रह दिनों से छात्राओं का कर रहा था पीछा
वायरल वीडियो जनपद मुख्यालय के रामकथा मार्ग का बताया जा रहा है। लोगों के अनुसार सोमवार को दोपहर वहां से गुजर रही दो छात्राओं ने एक मनचले को पकड़ उसकी जमकर धुनाई कर दी ।देखते ही देखते उस पर जूतों और लात घूंसों की बरसात कर दी। इस दाैरान जमकर फटकार भी लगाई है। बताया जा रहा है कि मनचला पिछले 15 दिनों से छात्राओं का पीछा कर कोचिंग आते जाते समय अशोभनीय इशारे कर अश्लीलता कर रहा था।छात्राओं ने पहले तो शोहदे की हरकतों को नजर अंदाज किया। उसके न मानने पर छात्राओं ने मनचले काे बीच बाजार सबक सिखाया है।
पुलिस ने वायरल वीडियो को लिया संज्ञान
सदर कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय ने मंगलवार को बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। इस मामले में अभी कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बहन, बेटियों और छात्राओं की सुरक्षा उनकी जिम्मेदारी है। छात्राओं से पूछताछ कर मामले की जांच की जाएगी।
यह भी पढ़े : कार में छिपाकर ले जा रहे थे 300 संरक्षित तोते, दो तस्कर गिरफ्तार
यह भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल से ट्रैक्टर चोरी कर यूपी में बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
यह भी पढ़े : सीएम योगी बोले, यूपी में ड्रग माफिया बख्शे नहीं जाएंगे
यह भी पढ़े : पीएम मोदी ने अयोध्या के राम मंदिर के शिखर पर किया ध्वजारोहण, आरएसएस सरसंघचालक भी मौजूद
