एसएमयूपीन्यूज,गोरखपुर। सरकारी विभागों में टेंडर दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले फर्जी आईएएस अधिकारी ललित किशोर उर्फ गौरव कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ उसके साले अभिषेक कुमार और साथी परमानंद गुप्ता को भी पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का नेटवर्क उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश तक फैला हुआ था। अब तक 40 से अधिक लोग उसके शिकार बन चुके हैं।

गौरव लाल-नीली बत्ती लगाकर खुद को आईएएस अफसर बताता था

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पिछले तीन वर्षों में सरकारी काम दिलाने के नाम पर लगभग पांच करोड़ रुपये और दो इनोवा कारें ठगीं। गौरव सफेद लग्जरी गाड़ी पर लाल-नीली बत्ती लगाकर खुद को आईएएस अफसर बताता था और अलग-अलग इलाकों में निरीक्षण करता था। वह अपने साथ 10–15 लोगों की टीम रखता था ताकि उसका रुतबा असली अधिकारी जैसा लगे।

खुद को वरिष्ठ अधिकारी के रूप में प्रमोट करता था

पूछताछ में गौरव ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान बनाकर खुद को वरिष्ठ अधिकारी के रूप में प्रमोट करता था। उसका साला अभिषेक सॉफ्टवेयर जानता था और एआई तकनीक की मदद से दोनों मिलकर सरकारी दस्तावेजों की नकल तैयार करते थे। इसी कारण वह कई लोगों को आसानी से भरोसा दिलाने में सफल हो गया।

एक व्यापारी से टेंडर दिलाने का वादा कर दो करोड़ रुपये ले लिए थे

पुलिस के अनुसार एक व्यापारी से 200 करोड़ रुपये के टेंडर दिलाने का वादा कर आरोपी ने दो करोड़ रुपये ले लिए थे। दबाव बढ़ने के बाद वह गोरखपुर के गुलरिहा इलाके में किराए के मकान में छिपकर रहने लगा। स्थानीय लोगों के मुताबिक उसके घर के बाहर सुरक्षा गार्ड और कई गाड़ियां लगी रहती थीं, इसलिए किसी को संदेह नहीं हुआ।

आरोपी के कब्जे से 4.15 लाख रुपये नकदी बरामद किया

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों से 4.15 लाख रुपये नकद, ज्वैलरी, एटीएम, पासपोर्ट, लैपटॉप और एआई से तैयार फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि मामले में आगे जांच जारी है और अन्य पीड़ितों की शिकायतें भी दर्ज की जा रही हैं।

यह भी पढ़े : यूपी में अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ने की तैयारी,डीजीपी ने समीक्षा बैठक में दिये कई निर्देश

यह भी पढ़े : कोडीन कफ सीरप तस्करी पर कसा शिकंजा, विशेष जांच दल (SIT) का गठन

यह भी पढ़े : 12 साल की लवस्टोरी का खूनी अंत, मां-बेटियां ने मिलकर इंजीनियर को उतारा मौत के घाट

यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *