एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने लखनऊ कैम्प कार्यालय में जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के कई जिलों से आए बड़ी संख्या में फरियादियों की समस्याएँ सुनीं। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति की बात को पूरी गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई और समयबद्ध निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए।
जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा कोई भी पीड़ित मायूस होकर वापस नहीं लौटना चाहिए।जनता दर्शन में पहुंचे लोगों की समस्याएँ मुख्यतः भूमि विवाद, राजस्व संबंधी प्रकरणों, पेंशन, चिकित्सा सहायता, आवास, रोजगार, सड़क, बिजली-पानी की दिक्कतों और पुलिस कार्रवाई से जुड़े मामलों से संबंधित रहीं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता दर्शन कार्यक्रम सरकार और आमजन के बीच प्रत्यक्ष संवाद का सशक्त माध्यम है, जिससे जनता की जमीनी समस्याएँ वास्तविक रूप से सामने आती हैं और उनका प्रभावी समाधान संभव होता है।
आवश्यक होने पर मौके पर जाकर जांच की जाए
श्री मौर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि कब्जेदारी, उत्पीड़न और संवेदनशील मामलों में विशेष सतर्कता बरती जाए और आवश्यक होने पर मौके पर जाकर जांच की जाए। उन्होंने दोहराया कि समाधान ऐसा हो जिससे पीड़ित व्यक्ति पूरी तरह संतुष्ट हो और उसे बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक तेजी से और बिना किसी भेदभाव के पहुँचना सुनिश्चित किया जाए।
अधिकारियों से फोन पर बात कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए
कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री स्वयं फरियादियों के पास पहुँचे और उनकी बात ध्यानपूर्वक सुनी। कई मामलों में उन्होंने संबंधित जिलाधिकारियों व वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर बात कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को यह भी चेतावनी दी कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर जवाबदेही तय की जाएगी।लगभग दो दर्जन से अधिक जिलों के लोग जनता दर्शन में पहुँचे और अपनी समस्याएँ रखीं। उप मुख्यमंत्री ने सभी उपस्थित लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ खड़ी है और हर व्यक्ति को न्याय दिलाना ही सरकार की प्रतिबद्धता है।
यह भी पढ़े : 12 साल की लवस्टोरी का खूनी अंत, मां-बेटियां ने मिलकर इंजीनियर को उतारा मौत के घाट
यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत
यह भी पढ़े : अवैध कफ सिरप माफिया का पर्दाफाश, नेटवर्क नेपाल-बांग्लादेश तक
यह भी पढ़े : उप्र कैबिनेट बड़ा निर्णय: अयोध्या में 52 एकड़ में बनेगा विश्वस्तरीय मंदिर संग्रहालय
