एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश के बिजनाैर जिले में आज सुबह लगभग 6 बजे तेज रफ्तार कंटेनर बाइक को टक्कर मारते हुए पिकअप से भिड़ गया। इसके बाद बेकाबू होकर रेलिंग तोड़ते हुए रॉन्ग साइड में हाईवे पर पलट गया। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों समेत तीन की मौत हो गई। इस हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया।
बाइक और पिकअप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त
हाईवे पर घटना की सूचना मिलने पर एसपी पूर्वी धामपुर एके श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। हादसा सुबह करीब 6 बजे शेरकोट के मुबारकपुर कुंडे के पास हुआ। कंटेनर ने दोनों गाड़ियों बाइक और पिकअप में सामने से टक्कर मारी है। हादसा इतना भयंकर था कि बाइक और पिकअप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हाे गए।
इस हाईवे पर अब तक 9 लोगों की जान जा चुकी
इस हादसे में बाइक सवार लखीमपुर खीरी के गांव बिछवी निवासी रंजीत और लाला की मौत हो गई। वहीं पिकअप चालक फिरोज निवासी उत्तराखंड की भी मौके पर ही मौत हो गई। पिछले एक महीने में इस हाईवे पर अब तक 9 लोगों की जान जा चुकी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़े : कार में छिपाकर ले जा रहे थे 300 संरक्षित तोते, दो तस्कर गिरफ्तार
यह भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल से ट्रैक्टर चोरी कर यूपी में बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
यह भी पढ़े : सीएम योगी बोले, यूपी में ड्रग माफिया बख्शे नहीं जाएंगे
यह भी पढ़े : पीएम मोदी ने अयोध्या के राम मंदिर के शिखर पर किया ध्वजारोहण, आरएसएस सरसंघचालक भी मौजूद
