एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) यूनिट आगरा ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडीएमए तस्करी में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी फिल्मों और वेब सीरीज में सहायक सलाहकार के रूप में काम करने की आड़ में नशे का कारोबार चला रहा था।

करीब एक वर्ष से फरार चल रहा था

एएनटीएफ अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मानसिंह पुत्र बाबूलाल, निवासी राजौरी गार्डन, दिल्ली के रूप में हुई है। मानसिंह एमडीएमए (एक्स्टेसी) जैसे खतरनाक सिंथेटिक ड्रग की तस्करी के मामले में वांछित था और करीब एक वर्ष से फरार चल रहा था।

यह भी पढ़े : 12 साल की लवस्टोरी का खूनी अंत, मां-बेटियां ने मिलकर इंजीनियर को उतारा मौत के घाट

मुंबई में छिपकर बना रहा था फिल्मी पहचान

एएनटीएफ यूनिट आगरा को सूचना मिली थी कि फरार तस्कर मानसिंह मुंबई के मालवानी क्षेत्र स्थित मरीना इनक्लेव बिल्डिंग में रह रहा है। वह वहां लोकप्रिय वेब सीरीज ‘फैमिली मैन’ सहित अन्य फिल्मों और वेब सीरीज में सहायक सलाहकार के रूप में काम कर रहा था, ताकि अपनी असली पहचान छिपा सके।सूचना के आधार पर एएनटीएफ यूनिट आगरा के उपनिरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में एक टीम मुंबई रवाना हुई और स्थानीय स्तर पर गोपनीय निगरानी के बाद आरोपी को दबोच लिया गया।

यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत

फिल्मी सपनों से अपराध की दुनिया तक का सफर

पूछताछ में आरोपी मानसिंह ने बताया कि वह वर्ष 2008 में दिल्ली से मुंबई आया था और फिल्मी दुनिया में करियर बनाने का सपना देख रहा था। शुरुआती दौर में उसने कुछ प्रोजेक्ट्स में काम भी किया, लेकिन इसी दौरान उसकी मुलाकात ऐसे लोगों से हुई जिन्होंने उसे नशे की दुनिया में धकेल दिया। धीरे-धीरे वह फिल्मी दुनिया को छोड़कर एमडीएमए की तस्करी में शामिल हो गया और एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा बन गया।

यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

एएनटीएफ अधिकारियों के मुताबिक मानसिंह से पूछताछ के आधार पर उसके संपर्कों और ड्रग नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि वह एमडीएमए की सप्लाई किन राज्यों में करता था और इस गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं।एएनटीएफ यूनिट आगरा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए प्रस्तुत किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष निर्वाचित, सीएम योगी ने जताया हर्ष

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *