एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।राजधानी के थाना आलमबाग क्षेत्र के मोहल्ला छोटा बरहा, भीम नगर में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां किराये के मकान में रह रहे एक आरक्षी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य संकलन किया।

यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत

अलीगढ़ का रहने वाला था आरक्षी बाल किशन

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को करीब शाम 6 बजे थाना आलमबाग को सूचना मिली कि राकेश कुमार सिंह के आवास में एक आरक्षी का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक की पहचान बाल किशन (27 वर्ष) पुत्र कालीचरन सिंह, निवासी ग्राम पिसावा, जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई है। बाल किशन वर्ष 2019 बैच के आरक्षी थे और वर्तमान में थाना आलमबाग, जनपद लखनऊ में तैनात थे। उनका पीएनओ-192462730 बताया गया है।

यह भी पढ़े : यूपी में अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ने की तैयारी,डीजीपी ने समीक्षा बैठक में दिये कई निर्देश

फरवरी माह में होनी वाली थी शादी, घटना से परिजन स्तब्ध

एडिशनल इंस्पेक्टर फूलचंद्र ने बताया कि बाल किशन दिसंबर 2023 से आलमबाग थाने में वाहन चालक के पद पर कार्यरत थे। वह अपने साथी सिपाही विनोद कुमार के साथ पिछले तीन महीनों से भीम नगर छोटा बरहा में राकेश सिंह के मकान में किराये पर रह रहे थे।

यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत

परिजनों और सहकर्मियों के अनुसार, आरक्षी की फरवरी माह में शादी तय थी, जिससे पहले इस घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़े : 12 साल की लवस्टोरी का खूनी अंत, मां-बेटियां ने मिलकर इंजीनियर को उतारा मौत के घाट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *