एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । पूर्व सांसद और श्री अयोध्या धाम स्थित वशिष्ठ पीठाधीश्वर डॉ. रामविलास दास वेदांती के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गहरा शोक व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि डॉ. रामविलास दास वेदांती का जाना एक युग का अवसान है।

सहनशीलता की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की

उन्होंने कहा कि धर्म, समाज और राष्ट्र की सेवा को समर्पित उनका त्यागमय जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। योगी ने इसे आध्यात्मिक जगत और सनातन संस्कृति के लिए अपूरणीय क्षति बताया और दिवंगत आत्मा को श्रीराम के चरणों में स्थान देने तथा शिष्यों और अनुयायियों को कठिन समय में सहनशीलता की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

वेदांती महाराज के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद : डिप्टी सीएम

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले विश्व हिंदू परिषद के अग्रणी नेता और पूज्य संत डॉ. रामविलास वेदांती महाराज के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने कहा कि उनका निधन आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। मौर्य ने उनके धर्म, समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पित त्यागपूर्ण जीवन को हमेशा प्रेरणास्रोत बताया और दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना की।

वे श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख स्तंभों में शामिल थे

डॉ. रामविलास दास वेदांती अपने धर्मिक, सामाजिक और राजनैतिक कार्यों के लिए जाने जाते थे। वे श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख स्तंभों में शामिल थे और विश्व हिंदू परिषद के सक्रिय नेता रहे। उनके योगदान ने अयोध्या धाम और समग्र धार्मिक एवं सामाजिक परिदृश्य में गहरा प्रभाव डाला।मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने दोनों के अनुयायियों और शिष्यों को सांत्वना दी और कहा कि उनके द्वारा किए गए कार्य और उनके सिद्धांत हमेशा भारतीय समाज और धर्म के लिए मार्गदर्शक बने रहेंगे।

वह 1996 व 1998 में दो बार सांसद भी रहे

अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व सांसद डॉ रामविलास दास वेदांती का निधन हो गया है। रीवा मध्य प्रदेश में एक कथा महोत्सव के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका निधन हो गया। 77 वर्षीय रामविलास दास वेदांती का मंदिर आंदोलन में अहम योगदान रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ के गुरु अवैद्यनाथ स्वामी परमहंस के साथ-साथ रामविलास दास वेदांती 90 के दशक में मंदिर आंदोलन के अग्रणी थे। वह 1996 व 1998 में दो बार सांसद भी रहे हैं।

यह भी पढ़े : पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष निर्वाचित, सीएम योगी ने जताया हर्ष

यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत

यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत

यह भी पढ़े : 12 साल की लवस्टोरी का खूनी अंत, मां-बेटियां ने मिलकर इंजीनियर को उतारा मौत के घाट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *