एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । जनपद बुलंदशहर में बीती रात बड़ी पुलिस मुठभेड़ में 50,000 रुपये का इनामी व वांछित बदमाश जुबैर उर्फ आज़ाद उर्फ पीटर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारा गया। मुठभेड़ थाना कोतवाली देहात और गुलावठी पुलिस टीम के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान हुई। इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुआ है।

पुलिस को देखते ही शुरू कर दी फायरिंग

पुलिस के अनुसार, दिनांक 20/21 दिसंबर की रात चेकिंग के दौरान बदमाश जुबैर ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक बदमाश की पहचान जुबैर उर्फ पीटर उर्फ आज़ाद (उम्र करीब 35 वर्ष) पुत्र मुन्ने खान उर्फ घसीटा, निवासी उमर गार्डन कॉलोनी, थाना श्यामनगर लिसाड़ी गेट, मेरठ के रूप में हुई है।

18 बकरे चोरी करने के मामले में भी उसकी तलाश थी

पुलिस के मुताबिक, जुबैर कोतवाली देहात क्षेत्र में 02 नवंबर 2025 को मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल व नकदी लूट की घटना में वांछित था, जबकि 07 अक्टूबर 2025 को गुलावठी क्षेत्र में एक बकरा फार्म से 18 बकरे चोरी करने के मामले में भी उसकी तलाश थी। इन मामलों में उसके खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज थे।

50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था

इन दोनों मामलों में फरार चल रहे जुबैर की गिरफ्तारी पर पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, जुबैर के खिलाफ लूट, डकैती, चोरी और गैंगस्टर एक्ट समेत करीब 47 आपराधिक मुकदमे मेरठ, हापुड़, बिजनौर, गाजियाबाद, दिल्ली, अमरोहा, अम्बेडकरनगर और हल्द्वानी सहित कई जनपदों में दर्ज थे।

बरामदगी

01 तमंचा (.315 बोर) मय एक जिंदा व एक खोखा कारतूस

01 HF डीलक्स मोटरसाइकिल (बिना नंबर)

घायल पुलिसकर्मी का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने मामले में विधिक कार्रवाई पूर्ण कर ली है और आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़े : कोडीन सिरप केस पर योगी का बड़ा हमला, बोले– यूपी का हर माफिया सपा से जुड़ा, जांच में होंगे बड़े खुलासे

यह भी पढ़े : असम में राजधानी एक्सप्रेस हाथियों के झुंड से टकराई, 8 हाथियों की मौत, 5 डिब्बे पटरी से उतरे

यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत

यह भी पढ़े : मथुरा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे का कहर, 7 बसें व 3 कारें टकराईं, 13 की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *