एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश और पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के नेतृत्व में भ्रष्ट सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को एंटी करप्शन टीम ने शाहजहांपुर जिले में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने खंड शिक्षाधिकारी और एक सहायक अध्यापक को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़े : मथुरा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे का कहर, 7 बसें व 3 कारें टकराईं, 13 की मौत

गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने एक प्रधानाध्यापक से वेतन बहाली के बदले रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर दोनों को दबोच लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ स्थानीय थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़े : कोडीन सिरप केस पर योगी का बड़ा हमला, बोले– यूपी का हर माफिया सपा से जुड़ा, जांच में होंगे बड़े खुलासे

मथुरा जिले के थाना राजा क्षेत्र स्थित पठान पाड़ा निवासी डब्लू कुमार, शाहजहांपुर जिले के विकास खंड कलान अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय देवहड़ा में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं। बताया गया कि किसी कारणवश वे लंबे समय से विद्यालय नहीं जा रहे थे, जिस पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने उनका वेतन रोक दिया था।

वेतन जारी कराने के एवज में पांच हजार रुपये की रिश्वत की मांग की

वेतन बहाली के लिए जब प्रधानाध्यापक डब्लू कुमार ने कलान के खंड शिक्षाधिकारी सतीश कुमार मिश्रा और सहायक अध्यापक सुशील कुमार सिंह से संपर्क किया, तो दोनों ने वेतन जारी कराने के एवज में पांच हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। रिश्वत मांगे जाने से आहत प्रधानाध्यापक ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन विभाग से कर दी।

यह भी पढ़े : असम में राजधानी एक्सप्रेस हाथियों के झुंड से टकराई, 8 हाथियों की मौत, 5 डिब्बे पटरी से उतरे

शिकायत की जांच के बाद एंटी करप्शन निरीक्षक जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए सोमवार को सदर हरदोई निवासी खंड शिक्षाधिकारी सतीश कुमार मिश्रा और सुभाषनगर, बरेली निवासी सहायक अध्यापक सुशील कुमार सिंह को रिश्वत लेते समय गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *