एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । एएनटीएफ यूनिट बरेली ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक सक्रिय तस्कर रामौतार (पुत्र प्राणसुख) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 5 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम, जिसकी कीमत लगभग 52 लाख रुपये है, और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था और अपर पुलिस महानिदेशक अपराध के मार्गदर्शन तथा पुलिस महानिरीक्षक, एएनटीएफ लखनऊ के नेतृत्व में यह बड़ी कार्रवाई की गई।
गिरफ्तारी का समय और स्थान
05 दिसंबर त्रिशुल तिराहा पर महेशपुरा फाटक के पास यात्रीशेड के सामने।पूछताछ में आरोपी रामौतार ने बताया कि वह झारखण्ड से अफीम लाता है और कई बार झारखण्ड के सप्लायर सीधे यहां अफीम की सप्लाई करते हैं। बरामद अफीम उसे रांची के एक व्यक्ति ने दी थी, और वह आज इसे सप्लाई करने के लिए किसी पार्टी का इंतजार कर रहा था।
बरामदगी का विवरण
अवैध अफीम: 5.2 किग्रा (कीमत लगभग 52 लाख रुपये),मोबाइल फोन: 01
गिरफ्तारी करने वाली टीम (एएनटीएफ बरेली):
प्रभारी उ0नि0 विकास यादव,हे0का0 दिनेश कुमार,का0 सौरभ चौधरी,का0 अंकित यादव,का0 विनीत कुमार,का0 कुश कुमार,म0का0 छाया
सहयोगार्थ थाना सुभाषनगर टीम
उ0नि0 पवन कुमार,हे0का0 अवनीश है। इस कार्रवाई के तहत थाना सुभाषनगर, बरेली में मुकदमा संख्या 861/25 धारा 8/18/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई की गई।
यह भी पढ़े : उप्र कैबिनेट बड़ा निर्णय: अयोध्या में 52 एकड़ में बनेगा विश्वस्तरीय मंदिर संग्रहालय
यह भी पढ़े : यूपी में बिजली उपभोक्ताओं पर बढ़ा बोझ, दिसंबर में बढ़कर आएगा बिल
