एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।उत्तर प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए एएनटीएफ यूनिट मेरठ ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने सक्रिय अफीम तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो 810 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई जा रही है। टीम ने आरोपी से मोबाइल फोन व 1,050 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

तलाशी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में अफीम मिली

पुलिस महानिदेशक यूपी, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर और एडीजी क्राइम के निर्देशन तथा आईजी एएनटीएफ लखनऊ के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बृजपाल पुत्र ज्ञान सिंह, निवासी — ललुआ नगला, थाना कादरचौक, जनपद बदायूं (उम्र 23 वर्ष) के रूप में हुई है।एएनटीएफ सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार देर शाम आरोपी गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, थाना कुतुबशेर (सहारनपुर) के निकट सड़क पर संदिग्ध अवस्था में देखा गया। पूछताछ और तलाशी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में अफीम मिली।

अफीम रेलवे स्टेशन पर किसी ग्राहक को सौंपने वाला था

पूछताछ में तस्कर ने बताया कि किसी अज्ञात सप्लायर से वह यह अफीम लेकर रेलवे स्टेशन सहारनपुर क्षेत्र में किसी ग्राहक को सौंपने वाला था। तभी एएनटीएफ ने उसे धर दबोचा। यह भी आशंका जताई जा रही है कि आरोपी किसी बड़े ड्रग नेटवर्क से जुड़ा हुआ है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कुतुबशेर पर मुकदमा संख्या 518/2025, धारा 8/18C/29 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्रवाई में शामिल टीम

एएनटीएफ मेरठ — उपनिरीक्षक राहुल कुमार सिंह के नेतृत्व में हेड कॉन्स्टेबल संजीव कुमार, धीरी सिंह, विनीत कुमार एवं मनीष कुमार।सहयोग — थाना कुतुबशेर पुलिस टीम: उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, हेड कॉन्स्टेबल सनी राणा तथा कॉन्स्टेबल आशीष कुमार। एएनटीएफ अब सप्लायर व नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़े : यूपी में बिजली उपभोक्ताओं पर बढ़ा बोझ, दिसंबर में बढ़कर आएगा बिल

यह भी पढ़े : उप्र कैबिनेट बड़ा निर्णय: अयोध्या में 52 एकड़ में बनेगा विश्वस्तरीय मंदिर संग्रहालय

यह भी पढ़े : यूपी कैबिनेट: दिव्यांगजनों के लिए 18 नए पुनर्वास केंद्र, बरेली–कानपुर की पेयजल व्यवस्था मजबूत करने को मंजूरी

यह भी पढ़े : खुशखबरी: उत्तर प्रदेश पुलिस में 25,455 पदों पर जल्द सीधी भर्ती, इसी माह में जारी होगी विज्ञप्ति

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *