एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । अवैध नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई करते हुए एएनटीएफ यूनिट लखनऊ ने 50,000 रुपए के इनामी वांछित तस्कर पंकज त्रिपाठी और उसके सहयोगी नरेंद्र त्रिपाठी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। पुलिस कार्रवाई में पंकज के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

काफी समय से फरार चल रहा था

यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर तथा एडीजी क्राइम के मार्गदर्शन एवं एएनटीएफ लखनऊ के पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन में की गई। वांछित तस्कर पंकज के खिलाफ थाना सैनी, कौशांबी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। वह काफी समय से फरार चल रहा था, जिस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

आरोपी के कब्जे से देसी कट्टा व कारतूस किया बरामद

एएनटीएफ टीम ने दोनों आरोपियों को सोमवार को थाना मोहनलालगंज क्षेत्र के कंकाहा चौकी के पास की सड़क से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी पंकज और नरेंद्र के कब्जे से 0.315 बोर का देसी कट्टा, 02 खाली खोखा, एक जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल, कुछ दस्तावेज और 2,050 नकद बरामद किए हैं।घटना की जानकारी मिलते ही एडीसीपी साउथ और एसीपी मोहनलालगंज ने मौके का निरीक्षण किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

पंकज त्रिपाठी — निवासी अकबरपुर सिपाह, थाना कड़ाधाम, जिला कौशांबी

नरेंद्र त्रिपाठी — निवासी थाना गदागंज, जिला रायबरेली

बरामद सामान

देसी कट्टा 0.315 बोर — 01

खाली खोखा — 02

जिंदा कारतूस — 01

मोटरसाइकिल — 01

दस्तावेज + ₹2,050 नकद

पुलिस टीम

उ0नि0 मनीष कुमार

हे0का0 धीरेन्द्र राय

हे0का0 राजेश यादव

हे0का0 अजय कुमार यादव

का0 नीरज सिंह

(सभी — एएनटीएफ यूनिट लखनऊ)

यह भी पढ़े : उप्र कैबिनेट बड़ा निर्णय: अयोध्या में 52 एकड़ में बनेगा विश्वस्तरीय मंदिर संग्रहालय

यह भी पढ़े : यूपी में बिजली उपभोक्ताओं पर बढ़ा बोझ, दिसंबर में बढ़कर आएगा बिल

यह भी पढ़े : यूपी कैबिनेट: दिव्यांगजनों के लिए 18 नए पुनर्वास केंद्र, बरेली–कानपुर की पेयजल व्यवस्था मजबूत करने को मंजूरी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *