एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । एडीजी लखनऊ जोन सुजीत पाण्डेय ने सोमवार की शाम जनपद सीतापुर के थाना खैराबाद का औचक निरीक्षण किया। उनके थाना परिसर में पहुंचते ही गारद द्वारा उन्हें सलामी दी गई। इसके बाद एडीजी पाण्डेय ने थाना परिसर का विस्तार से निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत

व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए जाने पर जोर दिया

निरीक्षण के दौरान एडीजी ने महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय, मालखाना, कंप्यूटर कार्यालय, मेस तथा आरक्षी बैरक का गहन अवलोकन किया। उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और उपलब्ध संसाधनों की स्थिति को परखा तथा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए जाने पर जोर दिया।

यह भी पढ़े : पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष निर्वाचित, सीएम योगी ने जताया हर्ष

थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए एडीजी सुजीत पाण्डेय ने उनके सही रख-रखाव, अद्यतन स्थिति बनाए रखने और समय पर संधारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभिलेखों की सुव्यवस्थित व्यवस्था पुलिस कार्यप्रणाली की पारदर्शिता और कार्यकुशलता को बढ़ाती है।

शिकायतकर्ताओं के साथ करें अच्छा व्यवहार

महिला हेल्प डेस्क के निरीक्षण के दौरान एडीजी ने महिला शिकायतकर्ताओं के साथ संवेदनशील व्यवहार, त्वरित सुनवाई और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिसिंग का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि आमजन को समय पर न्याय और सहायता उपलब्ध कराना भी है।

यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत

प्रभावी पुलिसिंग पर विशेष ध्यान देने की बात कही

एडीजी पाण्डेय ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनसेवामूलक, निष्पक्ष और प्रभावी पुलिसिंग पर विशेष ध्यान देने की बात कही। साथ ही उन्होंने थाना स्तर पर शिकायतों के त्वरित निस्तारण, बेहतर समन्वय और अनुशासित कार्यप्रणाली अपनाने पर बल दिया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर विनायक भोसले सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : 12 साल की लवस्टोरी का खूनी अंत, मां-बेटियां ने मिलकर इंजीनियर को उतारा मौत के घाट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *