एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।  राजधानी के शांति नगर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, शांति नगर स्थित क्रिएटिव स्कूल के पीछे एक मकान में किराए पर रहने वाले दो भाई—दिव्यांशु राज और अर्पित राज—पिछले 8 से 10 वर्षों से लहरपुर, जनपद सीतापुर से यहां पढ़ाई करने आए थे। दोनों भाई मकान में अकेले ही रहते थे और पढ़ाई जारी रखे हुए थे।

परिजन आनन फानन में उतार कर अस्पताल लेकर भागे

आज सुबह करीब 10:30 बजे सूचना मिली कि बड़े भाई दिव्यांशु राज (उम्र लगभग 19 वर्ष) ने अपने कमरे में पंखे के सहारे चादर बांधकर आत्महत्या कर ली है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 09:30 बजे की बताई जा रही है। घटना का पता चलने पर सहवासी एवं परिजनों ने उसे तुरंत नीचे उतारा और उपचार हेतु सीएचसी सरोजिनी नगर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आत्महत्या के कारणा का पता नहीं चल सका

घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की जांच कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मृतक का पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है और घटना की विस्तृत जांच जारी है।फिलहाल पुलिस परिजनों एवं सहवासियों से पूछताछ कर रही है तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। इस दुखद घटना से इलाके में शोक की लहर है।

यह भी पढ़े : कार में छिपाकर ले जा रहे थे 300 संरक्षित तोते, दो तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल से ट्रैक्टर चोरी कर यूपी में बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

यह भी पढ़े : सीएम योगी बोले, यूपी में ड्रग माफिया बख्शे नहीं जाएंगे

यह भी पढ़े : पीएम मोदी ने अयोध्या के राम मंदिर के शिखर पर किया ध्वजारोहण, आरएसएस सरसंघचालक भी मौजूद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *