एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी में बीबीडी थाना क्षेत्र के जुग्गौर रेगुलेटर के पास सोमवार शाम लगभग 4:20 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक ट्रक और कार की जोरदार टक्कर में वहां से गुजर रहा साइकिल सवार किशोर भी चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक और कार दोनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसे में कुल चार लोग घायल हुए थे
सूचना मिलते ही बीबीडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भेजा गया। हादसे में कुल चार लोग घायल हुए थे ट्रक चालक राकेश (निवासी बहरौली, बाराबंकी), कार सवार सचिन (20 वर्ष) और आनंद (21 वर्ष), दोनों गोयल कॉलेज के छात्र, तथा साइकिल सवार 15 वर्षीय शनि कन्नौजिया, निवासी मेहौरा।अस्पताल में इलाज के दौरान साइकिल सवार शनि की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
दुर्घटना कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की सूचना सभी घायलों के परिजनों को दे दी गई है और वे अस्पताल पहुंच चुके हैं।पुलिस के अनुसार दुर्घटना कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है। प्रारंभिक रूप से माना जा रहा है कि ट्रक और कार दोनों की रफ्तार तेज थी, जिससे यह टक्कर और भी गंभीर हो गई। पुलिस ने आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।
लखनऊ में बेकाबू कार कई वाहनाें से टकराई, दो की मौत
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सैरपुर थाना क्षेत्र स्थित आईआईएम रोड पर सोमवार देर रात को सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। छह से अधिक लोग घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।सैरपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार कोरी ने बताया कि आईआईएम रोड पर आर-से लॉन के सामने सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार अचानक बेकाबू हो गई और सामने खड़े व गुजर रहे कई वाहनों में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छह से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के समय वे अपने काम से लौट रहे थे
सूचना पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान दो लोगों ने दम तोड़ दिया।मृतकों की पहचान गुडंबा निवासी राजकुमार (37) और मिथलेश (40) के रूप में हुई हैं। ये दोनों कैटरिंग का काम करते थे। हादसे के समय वे अपने काम से लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। टक्कर मारने वाले कार चालक की भी हालत नाजुक है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़े : कार में छिपाकर ले जा रहे थे 300 संरक्षित तोते, दो तस्कर गिरफ्तार
यह भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल से ट्रैक्टर चोरी कर यूपी में बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
यह भी पढ़े : सीएम योगी बोले, यूपी में ड्रग माफिया बख्शे नहीं जाएंगे
यह भी पढ़े : पीएम मोदी ने अयोध्या के राम मंदिर के शिखर पर किया ध्वजारोहण, आरएसएस सरसंघचालक भी मौजूद
