एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) को बड़ी सफलता मिली है। एएनटीएफ थाना झांसी की सूचना पर ऑपरेशनल यूनिट आगरा ने थाना किरावली क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 193 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है।यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध, लखनऊ के मार्गदर्शन तथा पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ उत्तर प्रदेश के निर्देशन में की गई।
झाड़ियों में छिपाकर रखा गया था गांजा
बरामदगी 20 दिसंबर 2025 को थाना किरावली, पश्चिमी कमिश्नरेट आगरा क्षेत्र अंतर्गत लेदर पार्क में बने गेट के नीचे, कच्चे रास्ते के बाईं ओर झाड़ियों से की गई। तस्करों द्वारा गांजे को पुलिस से बचाने के लिए सुनसान स्थान पर छिपाकर रखा गया था।
एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
इस संबंध में थाना किरावली, जनपद आगरा पर मु0अ0सं0 354/2025, धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किन-किन स्थानों पर होनी थी।
बरामदगी करने वाली टीम
इस पूरी कार्रवाई को एएनटीएफ ऑपरेशनल यूनिट आगरा की टीम ने अंजाम दिया, जिसमें शामिल रहे—
उप निरीक्षक गौरव शर्मा
हेड कांस्टेबल सुधीर कुमार
हेड कांस्टेबल आशीष शुक्ला
हेड कांस्टेबल अजीत सिंह
हेड कांस्टेबल लखन लाल
कांस्टेबल प्रेम नारायण
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा।
यह भी पढ़े : कोई न रहे परेशान, सरकार दे रही बिजली बिल में बड़ी राहत
यह भी पढ़े : मथुरा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे का कहर, 7 बसें व 3 कारें टकराईं, 13 की मौत
