एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तेज रफ्तार बुलेट एक बस से जा टकराई। बुलेट सवार एक छात्र की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों की शिनाख्त कर घटना की जानकारी परिवार को दे दी।

बुलेट से पढ़ने के लिए जा रहा था स्कूल

थाना प्रभारी छत्रपाल ने बताया कि आलमबाग के मधुवन नगर निवासी वैभव कुमार झा( 17) आशियाना के स्टेला मैरीज स्कूल में 11वीं का छात्र था। शुक्रवार को वह बुलेट से अपने सहपाठी सरयू सदर गोपालपुरी निवासी शास्वत देव गौतम स्कूल जा रहा था। स्कूल के पास सड़क किनारे खड़ी बस से बुलेट जा टकराई। दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने स्कूल प्रशासन के सहयोग से छात्रों को इलाज के लिए लोकबंधू अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वैभव को मृत घोषित कर दिया। शास्वत का इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान घटनास्थल पर मौजूद लोगों से भी पता चला कि बुलेट सवार छात्र काफी तेज थे। वाहन को संभाल नहीं सके और बस में टकराने से यह हादसा हुआ है। शव काे पाेस्टमार्टम भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

जन्मदिन पर लिया था बुलेट

बता दें कि वैभव के जन्मदिन में यह बुलेट उसे गिफ्ट के रूप में माता-पिता ने दिया था। वैभव अभी नाबालिग है, जिसकी वजह से उसका कोई ड्राइवरी लाइसेंस भी नहीं है। आज घर से निकला तो हेलमेट साथ लिया था लेकिन खुद लगाने के बजाय दोस्त को दे दिया था।

—————————–

जानकीपुरम में महिला का शव सड़क किनारे मिलने पर मचा हड़कंप

राजधानी के जानकीपुरम क्षेत्र में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। स्थानीय अजनहरकला गांव के बाहर सड़क किनारे अज्ञात महिला का शव मिला, जिसका चेहरा तेजाब से जलाया गया था ताकि पहचान न हो सके। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

चादर में लपेटा मिला महिला का शव

पुलिस उपायुक्त उत्तरी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि मृतका की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। शव को चादर में लपेटकर फेंका गया था, जिससे यह प्रतीत होता है कि हत्या के बाद इसे घटनास्थल पर लाया गया। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।घटना की तहकीकात के लिए पुलिस ने विशेष जांच टीम गठित कर दी है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा होगा।

——————————–

मलिहाबाद में पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, मौत

लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव में एक युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सुरेंद्र पुत्र स्वर्गीय गनेशी (38 वर्ष) निवासी ग्राम मधवापुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र की पत्नी इन दिनों मायके गई हुई थी, और किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद उसने मानसिक तनाव में कोई जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की पुष्टि हुई

घटना की जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस के अनुसार परिजनों ने इस घटना की कोई औपचारिक सूचना थाने में नहीं दी थी। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। मृतक के 3 पुत्रियाँ और एक पुत्र हैं।डीसीपी ग्रामीण की ओर से बताया गया कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजन गांव ले गए हैं। घटना के बाद गांव में माहौल सामान्य बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े : यूपी में सड़क सुरक्षा पर सख्त रुख, डीजीपी राजीव कृष्ण ने दी बड़ी कार्ययोजना

यह भी पढ़े : डीएसपी दीप्ति शर्मा: भाई के समर्पण और मेहनत से बनी भारत की क्रिकेट स्टार

यह भी पढ़े : लखनऊ में कक्षा 7 के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, जानिये पूरा मामला

यह भी पढ़े : हत्या के पुराने केस की गुत्थी में उलझी पूजा की मौत, झाड़ियों में मिला अर्धनग्न शव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *