एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राष्ट्रीय जनजातीय भागीदारी उत्सव के तहत आज से 18 नवम्बरतक राजधानी लखनऊ में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए यातायात पुलिस ने कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन व्यवस्था लागू की है।
1090 चौराहा पर कार्यक्रम के दौरान इस प्रकार रहेगी यातायात व्यवस्था
-डिगडिगा व ताज अण्डरपास की तरफ से आने वाला यातायात समतामूलक चौराहा से 1090 की तरफ नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात समतामूलक चौराहा से बैराज रोड होते हुये पीएनटी बालू अड्डा से डालीबाग तिराहा, सिकन्दरबाग चौराहा होकर अथवा आरआर बन्धा चौराहा से पेपरमिल तिराहा से सिकन्दरबाग चौराहा होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
-पीएनटी बालू अड्डा से आने वाला यातायात 1090 चौराहा की तरफ प्रतिबन्धित रहेगा, बल्कि यह यातायात बैराज रोड से समतामूलक चौराहा होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
-डालीबाग तिराहा की तरफ से जियामऊ मोड, 1090 चौराहा की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबन्धित रहेगा, बल्कि यह यातायात सिकन्दरबाग चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
-बन्दरियाबाग चौराहा की तरफ से आने वाला यातायात गोलफ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा की तरफ प्रतिबन्धित रहेगा, बल्कि यह यातायात बन्दरियाबाग चौराहा, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
-हजरतगंज चौराहा से पार्क रोड होकर जाने वाला सामान्य यातायात गोल्फ क्बल चौराहा, 1090 चौराहा की तरफ प्रतिबन्धित रहेगा, बल्कि यह यातायात हजरतगंज से सिकन्दरबाग चौराहा से पेपरमिल होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
-गोमतीनगर व अम्बेडकर उद्यान चौराहा से सामाजिक परिवर्तन स्थल ढ़ाल से 1090 चौराहा की तरफ आने वाला यातायात प्रतिबन्धित रहेगा, बल्कि यह यातायात ताज अण्डरपास से समतामूलक चौराहा से बैराजरोड अथवा आरआर बंधा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान पर कार्यक्रम के दौरान
-विजयीपुर अण्डरपास की तरफ से सामान्य यातायात इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा की तरफ नही जा सकेगे, बल्कि यह यातायात कमता तिराहा, पॉलीटेक्निक चौराहा अथवा शहीद पथ होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगे।
-न्यू हाई कोर्ट मोड़/तिराहा से सामान्य यातायात इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा की तरफ नही जा सकेगे, बल्कि यह यातायात कमता तिराहा, शहीद पथ अथवा पॉलीटेक्निक चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगे। -पिकप पुल की तरफ से सामान्य यातायात इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा की तरफ नही जा सकेगे, बल्कि यह यातायात पॉलीटेक्निक चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगे।
-मेघा मोटर्स तिराहा की तरफ से सामान्य यातायात इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा की तरफ नही जा सकेगे, बल्कि यह यातायात समिट बिल्डिंग तिराहा, विजयीपुर अथवा गोमतीनगर रेलवे स्टेशन मार्ग होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगे।
केवल इन वाहनों को आने-जाने की रहेगी छूट
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे कार्यक्रम अवधि में निर्धारित डायवर्जन मार्गों का पालन करें और अनावश्यक जाम से बचने के लिए यात्रा की पूर्व योजना बनाएं। साथ ही चिकित्सकीय आपातकाल की स्थिति में एम्बुलेंस आदि वाहनों को प्रतिबंधित मार्गों से गुजरने की अनुमति दी जाएगी। इस दौरान सहायता हेतु ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।
हेमा मालिनी ने कहा- धर्मेंद्र के निधन की खबर असत्य, वो ठीक हो रहे हैं
यह भी पढ़े: सहारनपुर में जम्मू-कश्मीर पुलिस की कार्रवाई, डॉक्टर अदील के घर और हॉस्पिटल में छापेमारी
यह भी पढ़े : डेढ़ लाख के इनामी कुख्यात अपराधी आसिफ और दीनू ढेर, एसएसपी की जैकेट में लगी गोली
